मंगलवार, 15 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
बरेली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; 6 पर हत्या का केस​ | RDSO Rishwat Case: लखनऊ में 4 लाख की रिश्वत लेते 2 अधिकारियों समेत 4 गिरफ्तार, लखनऊ-कोलकाता और बिहार में CBI की छापेमारी​ | योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यूपी में 15,012 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की डेट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बरेली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; 6 पर हत्या का केस​

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में क्योलड़िया थाना क्षेत्र के ज्योति जागीर गांव में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंचे. मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी को परेशान करने और उसकी हत्या करने का […]

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में क्योलड़िया थाना क्षेत्र के ज्योति जागीर गांव में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंचे. मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी को परेशान करने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया. उनका कहना है कि बेटी के गले पर रस्सी के निशान थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मायके वालों का कहना है कि 5 महीना पहले ही शादी हुई थी. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, क्योलड़िया थाना क्षेत्र के ज्योति जागीर गांव निवासी सोनू कुमार की शादी 27 अप्रैल 2026 को थाना बरखेड़ा क्षेत्र के कोकीली गांव निवासी तुलाराम की बेटी प्रियंका से हुई थी. शादी को अभी करीब पांच महीने ही हुए थे. मंगलवार को प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई तो गांव में हड़कंप मच गया.

दहेज को लेकर परेशान करने का आरोप

मृतका के पिता तुलाराम का आरोप है कि उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार बेटी की शादी की थी. इसके बावजूद शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज मिलने की बात कहते हुए प्रियंका को परेशान करने लगे थे. आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग भी की जा रही थी. मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ लगातार परेशान किया जाता था. तुलाराम ने बताया कि प्रियंका करीब पांच दिन पहले ही अपने मायके से ससुराल आई थी. इसके बाद मंगलवार सुबह उसकी मौत की सूचना मिली. पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने साड़ी के सहारे कुंडे में लटकाकर उनकी बेटी की हत्या कर दी.

मौत के बाद ससुराल वाले घर से फरार

विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और घटनास्थल की जांच की. बताया जा रहा है कि विवाहिता की मौत के बाद उसके ससुराल वाले घर से फरार हो गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. वहीं मृतका के पिता ने क्योलड़िया थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ नामजद तहरीर दी.

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति सोनू कुमार समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY