गुरुवार, 12 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
2 साल तक ‘राहुल’ बनकर करता रहा प्यार, शादी की बारी आई तो खुली इमरान की पोल; धर्म परिवर्तन की रखी शर्त​ | UP IPS Transfer: IPS मनोज कुमार यादव बने राज्यपाल के ADC, आगरा से लखनऊ ट्रांसफर​ | UP: अलीगढ़ में कल्याण सिंह के घर डबल सेलिब्रेशन, पोतों की सगाई में शामिल होंगे 80 हजार मेहमान, 1000 लोग तैयार करेंगे खाना​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

8th Pay Commission: कर्मचारियों ने की 3 अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर की मांग! जानिए लेवल 1 से 18 तक कितनी बढ़ेगी सैलरी​

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर  और के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर हो रही है, क्योंकि इसी के आधार पर कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी तय की जा सकती है। इस बार कर्मचारी संगठनों ने 2.92, 3.61 और 3.833 जैसे अलगअलग फिटमेंट फैक्टर लागू […]

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर  और के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर हो रही है, क्योंकि इसी के आधार पर कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी तय की जा सकती है। इस बार कर्मचारी संगठनों ने 2.92, 3.61 और 3.833 जैसे अलगअलग फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग उठाई है।

 कुछ संगठनों ने तो अलगअलग पे लेवल के लिए अलग फिटमेंट फैक्टर रखने का सुझाव भी दिया है। अगर इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है, तो लेवल 1, लेवल 6 और लेवल 18 के कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा बदलाव हो सकता है। आइए जानते हैं कि किस संगठन ने कितने की मांग की है और इसके हिसाब से कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कितनी हो सकती है।

कितने फिटमेंट फैक्टर लागू करने की की मांग?

8वें वेतन आयोग के लिए सबसे ज्यादा 3.833 फिटमेंट फैक्टर की मांग नेशनल काउंसिलजॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी के कर्मचारी पक्ष की ओर से की गई है। इस प्रस्ताव के मुताबिक, लेवल 1 के कर्मचारियों की मौजूदा न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 69,000 रुपये तक हो सकती है।

इसके अलावा भारत पेंशनर्स समाज और फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशंस ने भी 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू करने का सुझाव दिया है। इन संगठनों का प्रस्ताव है कि सरकारी कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़ाकर 69,000 रुपये की जाए।

3.61 फिटमेंट फैक्टर से कितनी बढ़ सकती है सैलरी?

मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने 8वें वेतन आयोग के सामने 3.61 फिटमेंट फैक्टर लागू करने का प्रस्ताव रखा है। संगठन का मानना है कि इससे कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत मिलेगी और उनकी सैलरी प्राइवेट व पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों के वेतन के करीब पहुंच सकेगी।

इस प्रस्ताव के तहत लेवल 1 के कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर करीब 65,000 रुपये हो सकती है। वहीं, दूसरे पे लेवल के कर्मचारियों की सैलरी में भी इसी अनुपात में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है।

क्या सभी कर्मचारियों के लिए अलगअलग होगा फिटमेंट फैक्टर?

इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन ने सभी कर्मचारियों के लिए एक समान फिटमेंट फैक्टर लागू करने के बजाय अलगअलग पे लेवल के हिसाब से इसे तय करने का सुझाव दिया है।

संगठन के प्रस्ताव के मुताबिक 

1. लेवल 1 के लिए 2.92 फिटमेंट फैक्टर।
2. लेवल 4 से 8 के लिए 3.50 फिटमेंट फैक्टर।
3. लेवल 9 से 13 के लिए 3.80 फिटमेंट फैक्टर।
4. लेवल 14 से 16 के लिए 4.09 फिटमेंट फैक्टर।
5. लेवल 17 और 18 के लिए 4.38 फिटमेंट फैक्टर।

संगठन का तर्क है कि अलगअलग पदों पर काम करने वाले कर्मचारियों की जिम्मेदारियां और कार्यक्षेत्र भी अलग होते हैं। ऐसे में सभी कर्मचारियों के लिए एक ही फिटमेंट फैक्टर रखना उचित नहीं होगा। इस प्रस्ताव के अनुसार लेवल 1 के कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी करीब 52,600 रुपये हो सकती है।

लेवल 1, 6 और 18 के कर्मचारियों की कितनी हो सकती है बेसिक सैलरी?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अलगअलग फिटमेंट फैक्टर की मांगों के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कितनी हो सकती है। कर्मचारी संगठनों के प्रस्तावों के अनुसार तीनों प्रमुख पे लेवल की संभावित सैलरी इस प्रकार हो सकती है।

IRTSA के प्रस्ताव में लेवल 1 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी करीब 52,600 रुपये, लेवल 6 की 1,23,900 रुपये और लेवल 18 की 10,95,000 रुपये हो सकती है।

वहीं, MSA के 3.61 फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से लेवल 1 की बेसिक सैलरी करीब 65,000 रुपये, लेवल 6 की 1,27,800 रुपये और लेवल 18 की 9,02,500 रुपये तक पहुंच सकती है।

दूसरी ओर, NCJCM, भारत पेंशनर्स समाज और FNPO के 3.833 फिटमेंट फैक्टर के प्रस्ताव के अनुसार लेवल 1 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 69,000 रुपये, लेवल 6 की 1,35,700 रुपये और लेवल 18 की करीब 9,58,300 रुपये हो सकती है।

कब तक आ सकती है 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट?

फिलहाल 8वें वेतन आयोग की ओर से किसी भी फिटमेंट फैक्टर या न्यूनतम वेतन को अंतिम मंजूरी नहीं दी गई है। कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांगें और सुझाव आयोग के सामने रखे हैं। अब इन प्रस्तावों पर विचार करने के बाद आयोग अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपेगा।

माना जा रहा है कि आयोग की अंतिम रिपोर्ट 2027 में सामने आ सकती है। इसके बाद केंद्र सरकार सिफारिशों की समीक्षा करके वेतन वृद्धि और अन्य बदलावों पर अंतिम फैसला लेगी। ऐसे में फिलहाल कर्मचारियों को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। 

Note ऊपर बताई गई सभी सैलरी कर्मचारी संगठनों की मांगों पर आधारित संभावित आंकड़े हैं, इन्हें 8वें वेतन आयोग की मंजूर सैलरी नहीं समझना चाहिए। 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY