US Midterm Elections 2026 Last Update: में 2026 के मध्यावधि चुनाव के नतीजों में राष्ट्रपति की रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार मिली। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है।

चुनाव के शुरुआती नतीजों के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प ने एक इंटरव्यू दिया था। उन्होंने कहा कि ‘वे चुनावी नतीजों को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। साथ ही, उन्होंने विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ मिलकर काम करने की बात भी कही।’
51 सीटें जीतकर किया बहुमत हासिल
विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में 51 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। वहीं, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भी पार्टी ने 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है।
चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा कि ‘अब वे राजनीतिक पंडित की भूमिका निभाएंगे। ट्रम्प चुनाव में उम्मीदवारों की हार और जीत के कारणों का विश्लेषण कर अपनी राय रखेंगे।’
US Midterm Elections 2026 Live: चार राज्यों में डेमोक्रेटिक गवर्नर दोबारा चुने गए
नॉर्थ कैरोलाइना में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ने सीनेट की अहम सीट पर जीत दर्ज कर रिपब्लिकन पार्टी का कब्जा खत्म कर दिया। वहीं जॉर्जिया में डेमोक्रेटिक सीनेटर जॉन ओसॉफ दोबारा निर्वाचित हुए हैं। न्यू हैम्पशायर में भी डेमोक्रेटिक पार्टी ने जीत हासिल की है। इसके अलावा चार राज्यों में डेमोक्रेटिक गवर्नर दोबारा चुने गए हैं।
नॉर्थ कैरोलाइना में रॉय कूपर ने कैसे पलटा चुनावी खेल?
नॉर्थ कैरोलाइना से डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार और राज्य के पूर्व गवर्नर रॉय कूपर ने जीत हासिल कर रिपब्लिकन पार्टी से सीनेट की सीट छीन ली। वह चुनावी रात में ऐसी सीट जीतने वाले पहले डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बने, जिस पर पहले रिपब्लिकन पार्टी का कब्जा था।
जीत के बाद कूपर ने अपने समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “आपने अपनी आवाज बुलंद की है और यह आवाज काफी तेज थी।” उन्होंने कहा कि नॉर्थ कैरोलाइना के कई लोगों के लिए मिडिल क्लास का हिस्सा बनना अब दूर का सपना होता जा रहा है। दूसरी तरफ देश के सबसे अमीर लोग आम लोगों की कीमत पर ऐसी दौलत कमा रहे हैं, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है।
वॉशिंगटन को लेकर रॉय कूपर ने क्या कहा?
समर्थकों को संबोधित करते हुए रॉय कूपर ने वॉशिंगटन की राजनीति पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘वॉशिंगटन में फैली अराजकता और भ्रष्टाचार से आम लोगों को नुकसान पहुंच रहा है।’
उन्होंने आगे कहा कि ‘नॉर्थ कैरोलाइना के लोगों ने अपने वोट के जरिए साफ संदेश दिया है कि अब यह सब बंद होना चाहिए। अमेरिकी सीनेट में लोगों के नए प्रतिनिधि के तौर पर वह इस संदेश को वॉशिंगटन तक पहुंचाने और बदलाव की दिशा में काम करने के लिए तैयार हैं।’
जॉर्जिया और न्यू हैम्पशायर में किसे मिली जीत?
में डेमोक्रेटिक सीनेटर जॉन ओसॉफ ने उम्मीदवार को हराकर अपनी सीट बरकरार रखी। वहीं न्यू हैम्पशायर में भी डेमोक्रेटिक पार्टी ने जीत दर्ज की। इन नतीजों से सीनेट में पार्टी की स्थिति मजबूत हुई है। इसके अलावा चार राज्यों में डेमोक्रेटिक गवर्नर दोबारा निर्वाचित हुए हैं।
US Midterm Elections 2026:Trump को Midterm Elections में बड़ा झटका, नॉर्थ कैरोलाइना में डेमोक्रेट्स की जीत
अमेरिका में 2026 के मिडटर्म चुनाव के शुरुआती नतीजों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका दिया है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट की कई महत्वपूर्ण… pic.twitter.com/7GKPRPhrB4
— Bansal News Official November 4, 2026
इन नतीजों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लिए बड़ा झटका हो सकता है। चुनाव के दौरान डेमोक्रेट्स ने कई अहम सीटों पर मजबूत प्रदर्शन किया है।
किसकी कितनी ताकत दांव पर?
अमेरिका में राष्ट्रपति का कार्यकाल चार साल का होता है। इस कार्यकाल के ठीक बीच यानी दो साल बाद मिडटर्म चुनाव कराए जाते हैं। इन चुनावों में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान नहीं होता, बल्कि अमेरिकी संसद के दोनों सदनों यानी सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में किस पार्टी का नियंत्रण रहेगा, यह तय होता है।
इस बार प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की 100 में से 33 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इसके अलावा 36 राज्यों में गवर्नर पद के लिए भी मतदान कराया जा रहा है।
रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के बीच क्यों है कड़ी टक्कर?
रिपब्लिकन पार्टी की कोशिश है कि वह अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में अपना बहुमत बरकरार रखे। वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी एक या दोनों सदनों में नियंत्रण हासिल करना चाहती है।
चुनाव से पहले सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के पास 53 सीटें थीं, जबकि डेमोक्रेट्स के पास 45 सीटें और दो निर्दलीय सदस्य थे। वहीं हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में रिपब्लिकन के पास 218 और डेमोक्रेट्स के पास 214 सीटें थीं।