शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​ | Ghaziabad Crime News: पत्नी को लेने आया था दामाद, ससुर ने रोका तो कर दी हत्या; 5 बार चाकू से किया वार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

IPO की तैयारी कर रही इस EV कंपनी की सेल 3 लाख के पार, 1 साल में 58% का उछाल​

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है और इसी का फायदा ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को भी मिल रहा है. Greaves Cotton की इलेक्ट्रिक वाहन शाखा ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कुल बिक्री 3 लाख यूनिट के पार पहुंचा दी है. IPO […]

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है और इसी का फायदा ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को भी मिल रहा है. Greaves Cotton की इलेक्ट्रिक वाहन शाखा ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कुल बिक्री 3 लाख यूनिट के पार पहुंचा दी है. IPO की तैयारी कर रही ग्रीव्स यह उपलब्धि काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. कंपनी अब किफायती और प्रीमियम दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है.

वाहन पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, मई 2019 से 17 जून 2026 तक कंपनी ने कुल 3,00,293 इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्राहकों को बेचे हैं. इस आंकड़े में ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और स्टार्टअप एम्पीयर दोनों की बिक्री शामिल है. ग्रीव्स ने नवंबर 2019 में कोयंबटूर स्थित EV स्टार्टअप एम्पीयर व्हीकल्स का अधिग्रहण किया था.

कंपनी ने अक्टूबर 2025 तक 2.5 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया था. इसके बाद केवल 8 महीने से भी कम समय में एक्स्ट्रा 50,000 स्कूटर बेचकर 3 लाख यूनिट का नया रिकॉर्ड बना लिया. मार्च 2026 से कंपनी की मंथली बिक्री में लगातार मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली है.

2026 बन सकता है कंपनी का सबसे सफल साल

कंपनी के लिए अब तक का सबसे अच्छा साल 2022 रहा था, जब कंपनी ने 80,266 स्कूटर बेचे थे. हालांकि इसके बाद बिक्री में गिरावट आई. साल 2023 में बिक्री घटकर 67,366 यूनिट और 2024 में केवल 37,070 यूनिट रह गई. लेकिन 2025 में कंपनी ने शानदार वापसी की. पूरे साल में 57,851 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे गए, जो पिछले साल की तुलना में 56 प्रतिशत ज्यादा थे. इसी दौरान फरवरी 2025 में कंपनी ने एक बड़ा मुकाम हासिल करते हुए कई महीनों बाद पहली बार ओला इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़ दिया था और मासिक बिक्री रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गई थी.

6वीं सबसे बड़ी EV टूव्हीलर कंपनी

अब 2026 में भी कंपनी की रफ्तार बनी हुई है. इस साल 1 जनवरी से 17 जून तक कंपनी ने 38,430 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं. यह पिछले साल की तुलना में 58 प्रतिशत ज्यादा है. भारत में इस अवधि के दौरान कुल 8.76 लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बिके, जिनमें ग्रीव्स की हिस्सेदारी लगभग 4 प्रतिशत रही. इस प्रदर्शन के आधार पर कंपनी फिलहाल देश की छठी सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी बनी हुई है. इसके आगे केवल TVS, Bajaj, Ather, Hero Vida और Ola Electric जैसी बड़ी कंपनियां हैं.

लगातार बढ़ रही बिक्री

जनवरी 2026 में कंपनी ने 5,421 यूनिट और फरवरी में 4,762 यूनिट बेची थीं. इसके बाद बिक्री में तेज उछाल आया. मार्च में 7,988 यूनिट की बिक्री हुई, जो 38 प्रतिशत की ग्रोथ थी. अप्रैल में 7,013 यूनिट की बिक्री दर्ज हुई, जिसमें 71 प्रतिशत की बढ़ोतरी रही. मई में कंपनी ने 7,703 यूनिट बेचे, जो पिछले साल की तुलना में 78 प्रतिशत ज्यादा थे. जून के पहले 17 दिनों में ही 5,543 स्कूटर बिक चुके हैं. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि जून के अंत तक कंपनी की बिक्री 9,500 से 10,000 यूनिट के बीच पहुंच सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY