सोमवार, 10 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Noida News: एक महीने पहले बनी दुल्हन, अब 16वीं मंजिल से गिरकर मौत… पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप​ | Sugar Damage Skin: बॉडी ही नहीं स्किन की भी दुश्मन है सफेद चीनी, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें सच​ | Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: मौलाना रशीदी ने VHP से क्यों मांगा 1400 करोड़ का हिसाब? चंपत राय पर भी उठाए सवाल​

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला गरमाया हुआ है. इस मामले पर जमकर राजनीति भी हो रही है. समाजवादी पार्टी, कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दस केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साध रहे हैं. इस बीच ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी का बयान सामने आया है. विश्व […]

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला गरमाया हुआ है. इस मामले पर जमकर राजनीति भी हो रही है. समाजवादी पार्टी, कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दस केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साध रहे हैं. इस बीच ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी का बयान सामने आया है. विश्व हिंदू परिषद के फाइनेंस और नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं.

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के बाद से ही VHP हमेशा संदेह के घेरे में रही है. उन्होंने रथ यात्रा के दौरान जुटाए गए धन का जिक्र करते हुए संगठन की वित्तीय पारदर्शिता पर सवाल उठाया.

‘VHP ने 1400 करोड़ रुपए हिसाब नहीं दिया’

उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद एक ऐसा नाम है जिस पर राम मंदिर आंदोलन के समय से लेकर अब तक हमेशा संदेह बना रहा है. उन्होंने कहा कि उस रथ यात्रा के दौरान 1400 करोड़ रुपए एकत्र किए गए थे. लेकिन अभी तक VHP ने इसका हिसाब नहीं दिया है.

‘VHP को क्लीन चिट देने की कोशिश’

उनका यह बयान अयोध्या राम मंदिर में दान के दुरुपयोग के आरोपों में SIT जांच और चंपत राय के इस्तीफे के बीच आया है. विश्व हिंदू परिषद से मौजूदा आरोपों को जोड़ते हुए रशीदी ने कहा कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को जानबूझकर अलगथलग रखा जा रहा है. उन्होंने मौजूदा मामले को पुराने आरोपों से जोड़ते हुए कहा कि अब राम मंदिर में हुई चोरी में चंपत राय का नाम सामने आने के बाद VHP को ‘क्लीन चिट’ देने के लिए इस तरह की गतिविधियां की जा रही हैं.

चंपत राय पर उठाए सवाल

रशीदी ने आरोप लगाया कि चंपत राय जानबूझकर खुद को VHP से अलग रख रहे हैं ताकि बड़े सवाल न उठें. उन्होंने कहा ‘चंपत राय जानबूझकर अभी विश्व हिंदू परिषद से खुद को दूर रखना चाहते हैं. क्योंकि जैसे ही विश्व हिंदू परिषद का नाम आता है, देश के लोगों के सामने कई बातें आ जाती हैं. कहीं वो 1400 करोड़ वाला मुद्दा और ये नया मुद्दा मिलकर विवाद न बन जाए. चंपत राय एक चालाक व्यक्ति हैं, इसलिए उन्होंने जानबूझकर खुद को थोड़ा अलग रखा है’.उन्होंने यह भी कहा कि अब कहा जाएगा कि चंपत राय बिल्कुल पाकसाफ हैं, उन्होंने कुछ नहीं किया ताकि VHP को इस मामले से बचाया जा सके.

SIT कर रही मामले की जांच

राम मंदिर में दान के कथित दुरुपयोग की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम 3 जुलाई को मंदिर परिसर पहुंची और आगे की जांच की. राज्य सरकार ने 1 जुलाई को SIT को जांच पूरी करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया है. यह समय सीमा इसलिए बढ़ाई गई है ताकि SIT अपनी जांच का दायरा बढ़ा सके और मामले के सभी पहलुओं की व्यापक जांच कर सके.

इससे पहले 23 जून को SIT ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी थी.इसके आधार पर 25 जून को FIR दर्ज की गई और 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गयाथा. FIR और गिरफ्तारी के बाद ही राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY