बुधवार, 19 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Prayagraj Flood Crisis: पंपसेट फेल, सड़कें जलमग्न और घर तक डूबे… प्रयागराज में स्मार्ट सिटी के दावे पानी-पानी!​ | Love Horoscope For 20 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 20 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​ | अयोध्या: SIT जांच के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा की बढ़ी सक्रियता, साधु-संतों से कर रहे मुलाकात​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

Post Office Schemes: रोज 100 रुपये बचाकर पोस्ट ऑफिस में करें जमा, गारंटी के साथ तैयार होगा 5 लाख का फंड​

शेयर बाजार के उतारचढ़ाव से दूर, अगर आप अपने पैसों पर पूरी सुरक्षा के साथ गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स आज भी सबसे भरोसेमंद विकल्प हैं. इनमें से एक बेहद लोकप्रिय योजना है ‘नेशनल सेविंग्स रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट’ , जिसे आम बोलचाल में आरडी कहा जाता है. इस योजना में […]

शेयर बाजार के उतारचढ़ाव से दूर, अगर आप अपने पैसों पर पूरी सुरक्षा के साथ गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स आज भी सबसे भरोसेमंद विकल्प हैं. इनमें से एक बेहद लोकप्रिय योजना है ‘नेशनल सेविंग्स रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट’ , जिसे आम बोलचाल में आरडी कहा जाता है. इस योजना में आप महज 100 रुपये महीने से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर आप हर महीने 3,000 रुपये जमा करने का लक्ष्य बनाते हैं, तो बिना किसी जोखिम के 5 लाख रुपये से ज्यादा का फंड आसानी से तैयार कर सकते हैं. इस स्कीम में 6.7 प्रतिशत का फिक्स्ड ब्याज, बीच में पैसों की जरूरत पड़ने पर लोन की सुविधा, मैच्योरिटी के बाद खाते को आगे बढ़ाने का विकल्प जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं.

100 रुपये से ऐसे बनेगा 5 लाख का फंड

निवेश की योजना बनाते समय हर किसी का पहला सवाल रिटर्न का होता है. पोस्ट ऑफिस आरडी पर फिलहाल 6.7 फीसदी का सालाना ब्याज मिल रहा है. मान लीजिए, आप हर महीने अपनी कमाई से 3,000 रुपये यानी रोज के 100 रुपये बचाकर इस स्कीम में डालते हैं. यह निवेश आप अगले 10 सालों तक जारी रखते हैं. इन दस वर्षों में आपके द्वारा जमा की गई मूल राशि 3 लाख 60 हजार रुपये होगी. मौजूदा ब्याज दर के हिसाब से आपको इस पर 1 लाख 52 हजार 565 रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में मिलेंगे. इस तरह, 10 साल की अवधि पूरी होने पर आपके हाथ में कुल 5 लाख 12 हजार 565 रुपये की एकमुश्त रकम होगी. य

निवेश की शुरुआत है बेहद आसान

इस योजना को आम आदमी की सहूलियत को ध्यान में रखकर ही तैयार किया गया है. कोई भी भारतीय नागरिक इसमें सिंगल या जॉइंट अकाउंट खुलवा सकता है. न्यूनतम निवेश केवल 100 रुपये से शुरू किया जा सकता है, जबकि अधिकतम निवेश की कोई सीमा तय नहीं है. आप चाहें तो अपनी क्षमता के अनुसार कितनी भी बड़ी रकम जमा कर सकते हैं. बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए मातापिता भी उनके नाम पर यह खाता खोल सकते हैं. अगर बच्चे की उम्र 10 साल से ज्यादा है, तो खाता सीधे उसके नाम पर खोला जा सकता है. बच्चा जब 18 साल का हो जाएगा, तब केवाईसी दस्तावेजों के जरिए उस खाते को रेगुलर अडल्ट अकाउंट में बदला जा सकता है.

जरूरत के समय मिलेगी लोन की सुविधा

आर्थिक जरूरतें कभी बताकर नहीं आतीं. ऐसे में यह स्कीम आपको बीच में ही नकदी का इंतजाम करने की सुविधा भी देती है. खाता खुलने के एक साल बाद, बशर्ते आपने लगातार 12 किस्तें जमा कर दी हों, आप अपनी कुल जमा राशि का 50 प्रतिशत तक लोन के रूप में निकाल सकते हैं. इस कर्ज पर आपको आरडी की तय ब्याज दर से केवल 2 फीसदी ज्यादा ब्याज देना होगा. लोन चुकाने के लिए एकमुश्त या मासिक किस्तों का विकल्प मौजूद होता है. यदि किसी कारणवश आप लोन नहीं चुका पाते हैं, तो वह बकाया रकम खाता मैच्योर होने पर मिलने वाले फाइनल फंड से काट ली जाती है.

मैच्योरिटी नियम भी समझ लें

पोस्ट ऑफिस आरडी की मूल अवधि 5 साल की होती है. आप चाहें तो मैच्योरिटी के बाद एक सामान्य आवेदन देकर इसे अगले 5 वर्षों के लिए और बढ़ा सकते हैं. अगर आप नया पैसा नहीं डालना चाहते, तब भी खाते को बिना नई किस्त जमा किए 5 साल तक चालू रखा जा सकता है. किस्त जमा करने का नियम भी बहुत स्पष्ट है. अगर आपने 1 से 15 तारीख के बीच खाता खुलवाया है, तो अगली हर किस्त उसी महीने की 15 तारीख तक देनी होगी. 16 से अंतिम दिन तक खाता खुलने पर, किस्त महीने के आखिरी वर्किंग डे तक जमा करनी होती है. वहीं, अगर आपको बीच में खाता बंद करना पड़े, तो 3 साल बाद प्रीमैच्योर क्लोजर की छूट है. लेकिन ध्यान रहे, समय से पहले खाता बंद करने पर आपको आरडी की जगह केवल पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट के हिसाब से ही ब्याज मिलेगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY