शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Horoscope 11 July 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​ | FIFA World Cup 2026: रोनाल्डो-मेसी से लेकर नेमार तक… दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलरों के पास है कितना पैसा?​ | ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​

England Women vs India Women One off Test Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार अर्धशतक जड़कर एक बेहद खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। वह इस ऐतिहासिक मैदान पर ये कारनामा करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बन गई हैं। इतना ही नहीं, दुनिया भर के क्रिकेट […]

England Women vs India Women One off Test Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार अर्धशतक जड़कर एक बेहद खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। वह इस ऐतिहासिक मैदान पर ये कारनामा करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बन गई हैं। इतना ही नहीं, दुनिया भर के क्रिकेट में भी उनसे पहले सिर्फ तीन खिलाड़ी ही यह कारनामा कर पाए थे। 

हरमनप्रीत कौर ने शुक्रवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सका था। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में हरमनप्रीत ने 121 गेंदों में 58 रन की शानदार पारी खेली और इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया।

37 वर्षीय बल्लेबाज अब लॉर्ड्स में टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तीनों फॉर्मेट में अर्धशतक लगाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले उन्होंने इसी मैदान पर वनडे क्रिकेट में दो और टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक अर्धशतक लगाया था। अब टेस्ट में भी पचासा पूरा करते ही उनके नाम यह अनोखी उपलब्धि दर्ज हो गई।

भारतीय क्रिकेट में उनसे पहले किसी भी पुरुष या महिला खिलाड़ी ने यह कारनामा नहीं किया था। स्मृति मंधाना ने लॉर्ड्स में टेस्ट और वनडे में जरूर अर्धशतक लगाया है, लेकिन टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका सर्वोच्च स्कोर 38 रन रहा है। वहीं पुरुष क्रिकेट में युवराज सिंह ने लॉर्ड्स पर वनडे और टी20I में पचासे लगाए, लेकिन उन्हें कभी इस मैदान पर टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला।

हरमनप्रीत कौर अब दुनिया की सिर्फ चौथी ऐसी क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्होंने लॉर्ड्स में तीनों फॉर्मेट में पचास या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ श्रीलंका के दो दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने तथा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने हासिल की थी।

लॉर्ड्स में तीनों फॉर्मेट में पचास या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने वाले क्रिकेटर

महेला जयवर्धने

कुमार संगकारा

यूनिस खान

हरमनप्रीत कौर

महेला जयवर्धने के नाम लॉर्ड्स में कुल छह 50 प्लस स्कोर दर्ज हैं, जिनमें टेस्ट में चार और वनडे व टी20I में एकएक पचासा शामिल है। कुमार संगकारा ने यहां पांच बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं, जबकि यूनिस खान के नाम चार 50 प्लस स्कोर दर्ज हैं। अब हरमनप्रीत कौर भी चार 50 प्लस स्कोर के साथ इस खास एलिट क्लब का हिस्सा बन गई हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY