बुधवार, 25 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
काम कराकर वकीलों को पैसा नहीं दे रही यूपी सरकार, कितने रुपए बकाया हैं?​ | घर जमाई प्रथा के नाम पर रोका बेटी का हक, क्या है संथाल समुदाय की यह परंपरा? हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला​ | ट्रेड वॉर की नई आहट? अमेरिका ने दिया भारत समेत 7 देशों पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सपा ने कांग्रेस को दिया 26 सीटों का ऑफर, सपा महासचिव रामगोपाल यादव का बड़ा बयान​

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर दूसरे दौर की बातचीत आज होगी. बैठक से पहले सपा के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों की प्रस्ताव दिया है और आज फिर इन […]

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर दूसरे दौर की बातचीत आज होगी. बैठक से पहले सपा के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों की प्रस्ताव दिया है और आज फिर इन सीटों को लेकर चर्चा होगी. रामगोपाल यादव ने कहा, ‘बैठक में जो कुछ कहना था, वह हमने कल कह दिया था… मैंने उन्हें अपनी 26 सीटें दे दी हैं.’

दोनों दलों के बीच सोमवार को पहले दौर की बैठक हुई थी. इसके बाद आज दूसरे दौर की बातचीत हो रही है. सीट बंटवारे पर दोनों पार्टियों की ओर से जीतने की संभावना को प्रमुख आधार बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि सपा ने 2012 और 2022 के विधानसभा चुनाव के आधार पर कांग्रेस को 26 सीटों का ऑफर दिया है. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने जैसे ही अपनी डिमांड 181 सीटों की रखी.. वैसे ही सपा ने बार्गेनिंग की शुरुआत सबसे कम सीटों से शुरू की है.

सपा के प्रस्ताव में शामिल 26 विधानसभा सीटें ये हैं:

1. रामपुर खास
2. फरेंदा
3. मथुरा
4. खेरागढ़
5. जगदीशपुर
6. किदवई नगर
7. बागपत
8. मोदीनगर
9. हापुड़
10. जेवर
11. स्याना
12. खुर्जा
13. खैर
14. इगलास
15. मांट
16. आगरा उत्तर
17. फतेहपुर सीकरी
18. बिलग्राममल्लावां
19. गोविंद नगर
20. नानपारा
21. गोरखपुर शहर
22. खजनी
23. पडरौना
24. फाजिलनगर
25. पिंडरा
26. वाराणसी कैंट

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY