शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
डायबिटीज की दवा मेटफॉर्मिन एजिंग को करती है कम? जानें क्या कहती है स्टडी?​ | ATM Card Block: एटीएम कार्ड ब्लॉक करने के तुरंत बाद करें ये 5 जरूरी काम, नहीं झेलना पड़ेगा नुकसान!​ | बाजार में गिरावट के बीच ग्रोथ फंड बन रहे निवेशकों की पसंद, 10,000 रुपए ऐसे बन गए 4.3 करोड़ रुपए​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

50KM की स्पीड से हवाएं, बारिश…पहाड़ों पर फिर बदलने वाला है मौसम; जानें दिल्ली-बिहार सहित 20 राज्यों का हाल​

IMD Rain Alert: दिल्ली समेत देश के अलगअलग राज्यों में 9 अक्टूबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. पहाड़ी राज्यों में फिर आंधीबारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक बारिश की संभावना जताई गई है. लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक तेज धूप […]

IMD Rain Alert: दिल्ली समेत देश के अलगअलग राज्यों में 9 अक्टूबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. पहाड़ी राज्यों में फिर आंधीबारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक बारिश की संभावना जताई गई है. लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक तेज धूप के साथ हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है. दिल्ली में 9 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिन में तेज धूप खिलेगी, जबकि आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. मौसम का यह मिजाज 14 अक्टूबर तक बने रहने की संभावना है.

उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट

जम्मूकश्मीर और लद्दाख में 9 और 10 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है. इसके बाद 11 और 1314 अक्टूबर को भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में 9 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट है. यहां बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. हिमाचल प्रदेश में 1314 अक्टूबर को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. 9 से 14 अक्टूबर के बीच हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 1011 अक्टूबर को तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है.

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का असर दिखाई दे सकता है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9 से 11 अक्टूबर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 910 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9 अक्टूबर को आंधीतूफान और तेज हवाएं चल सकती हैं. पश्चिमी राजस्थान में 1112 अक्टूबर के दौरान कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान है.

बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश की संभावना

पूर्वी भारत में 9 अक्टूबर को बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. बिहार में 9 से 11 अक्टूबर तक अलगअलग स्थानों पर बारिश का अनुमान है. झारखंड में 910 अक्टूबर और ओडिशा में 9 से 14 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है.

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है, जबकि यहां 1011 अक्टूबर को भी बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय समेत कई राज्यों में 9 से 14 अक्टूबर के बीच अलगअलग दिनों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी

दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 9 से 12 अक्टूबर तक आंधीतूफान और तेज हवाओं की संभावना है. केरल में 910 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है. दक्षिण कर्नाटक में भी 9 अक्टूबर को भारी बारिश का अनुमान है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 9 और 10 अक्टूबर को कोंकण और गोवा में गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है. ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस से परेशानी हो सकती है. बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी वाले इलाकों में लोगों को मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY