मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Pakistan China Dam: पाकिस्तान में ढह गया डैम, चीन की कंपनी बना रही थी, इलाके में बाढ़ के हालात​ | Kawasaki की नई बाइक भारत में लॉन्च, कीमत है 7.83 लाख रुपए, 649cc का इंजन​ | Banda News: बड़े भाई को नदी में डूबता देख छोटे ने लगाई छलांग, फिर मौसेरा भाई भी कूदा; तीनों की मौत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Asia Cup के लिए India A में बदलाव: Ayush Badoni शामिल, Rinku Singh बने उपकप्तान​

 आयुष बडोनी ने एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए रविवार को भारत ए टीम में चोटिल मध्यक्रम के बल्लेबाज रजत पाटीदार की जगह ली जो चोटों से पूरी तरह उबरने में नाकाम रहे हैं। रिंकू सिंह को आठ टीम के इस टूर्नामेंट के लिए उपकप्तान नियुक्त किया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बयान […]

 आयुष बडोनी ने एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए रविवार को भारत ए टीम में चोटिल मध्यक्रम के बल्लेबाज रजत पाटीदार की जगह ली जो चोटों से पूरी तरह उबरने में नाकाम रहे हैं। रिंकू सिंह को आठ टीम के इस टूर्नामेंट के लिए उपकप्तान नियुक्त किया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा, ‘‘रजत पाटीदार ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि चोटों से उबरने की प्रक्रिया से गुजरने के कारण उन्हें 50 ओवर के प्रारूप में चयन के लिए उपलब्ध नहीं माना जाए।’’

 बयान के अनुसार, ‘‘इसके बाद उन्हें एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम से हटा लिया गया है। पुरुष चयन समिति ने रिंकू सिंह को उपकप्तान नियुक्त किया है जबकि आयुष बडोनी को पाटीदार की जगह टीम में शामिल किया गया है।’’ यह टूर्नामेंट कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक खेला जाएगा। भारत ए, पाकिस्तान ए, संयुक्त अरब अमीरात ए और नेपाल ए को ग्रुप बी में रखा गया है जबकि ग्रुप ए में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीम हैं। 

भारत ए अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल ए के खिलाफ करेगा। इसके बाद टीम 22 नवंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ए और 24 नवंबर को संयुक्त अरब अमीरात ए से भिड़ेगी। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे जबकि फाइनल 29 नवंबर को होगा।

 राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए की संशोधित टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा , रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान और आयुष बडोनी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY