मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Voter List SSR Update: उत्तर प्रदेश समेत 4 चुनावी राज्यों में वोटर्स की संख्या बढ़ी, SSR के आंकड़ों ने चौंकाया​ | मम्मी-पापा की गोद वाली लड़ाई अलाउद्दीन तक आई, भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा काफूर वाला सवाल​ | क्रिकेट से स्टार्टअप तक…धोनी ने कैसे बनाया 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस एम्पायर, जानें कहां-कहां लगाया है पैसा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पंजाब में कौन कर रहा खाकी पर अटैक, 9 महीने में 7 पुलिसकर्मियों की हत्या; क्या है TTH कनेक्शन?​

Punjab News: पंजाब में पुलिसकर्मियों को लगातार निशाना बनाए जाने की घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. साल 2026 के पिछले नौ महीनों में ही सात पुलिसकर्मियों की हत्या हो चुकी है. ताजा मामला 15 नवंबर की रात गुरदासपुर का है, जहां ट्रेनिंग पूरी कर घर लौट रहे हेड कांस्टेबल विनोद कुमार […]

Punjab News: पंजाब में पुलिसकर्मियों को लगातार निशाना बनाए जाने की घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. साल 2026 के पिछले नौ महीनों में ही सात पुलिसकर्मियों की हत्या हो चुकी है. ताजा मामला 15 नवंबर की रात गुरदासपुर का है, जहां ट्रेनिंग पूरी कर घर लौट रहे हेड कांस्टेबल विनोद कुमार की बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. इस हमले के बाद सोशल मीडिया पर तहरीकएतालिबान हिंदुस्तान नामक कथित आतंकी संगठन संगठन ने जिम्मेदारी लेते हुए इसे ‘ऑपरेशन नूर’ का हिस्सा बताया है, जिसे जम्मूकश्मीर के टारगेट किलिंग पैटर्न जैसा माना जा रहा है.

खुफिया एजेंसियों को संदेह है कि इसके पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी शहजाद भट्टी का नेटवर्क सक्रिय है, जो सोशल मीडिया के जरिए स्थानीय युवाओं को गुमराह करके छोटे मॉड्यूल तैयार कर रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद हेड कांस्टेबल विनोद कुमार के परिवार को कुल 2 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

तहरीकएतालिबान हिंदुस्तान अपने पैर पसार रहा!

विनोद कुमार की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर तहरीकएतालिबान हिंदुस्तान के नाम से एक पोस्ट सामने आया. इसमें संगठन ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए इसे ‘ऑपरेशन नूर’ बताया. पोस्ट में पुलिस और सुरक्षा बलों को आगे भी निशाना बनाने की धमकी दी गई. सुरक्षा एजेंसियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस कथित नेटवर्क की कार्यप्रणाली को समझना है. जांच एजेंसियों को संदेह है कि इस नेटवर्क के जरिए स्थानीय युवाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभावित किया जाता है. इसके बाद उन्हें छोटेछोटे मॉड्यूल के रूप में इस्तेमाल कर हमलों को अंजाम देने की कोशिश की जाती है.

हालांकि ‘ऑपरेशन नूर’ किसी आधिकारिक रूप से घोषित सैन्य या आतंकी अभियान का नाम नहीं है. फिलहाल ये नाम उस सोशल मीडिया दावे से सामने आया है, जिसमें TTH ने विनोद कुमार की हत्या की जिम्मेदारी ली है. इस पूरे मामले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी शहजाद भट्टी का नाम भी सामने आ रहा है. खुफिया एजेंसियों को संदेह है कि शहजाद भट्टी के नेटवर्क के जरिए तहरीकएतालिबान हिंदुस्तान को संचालित किया जा रहा है.

जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस कथित नेटवर्क का उद्देश्य पंजाब और दिल्लीNCR में अस्थिरता फैलाना हो सकता है. आरोप है कि सोशल मीडिया पर पोस्टर और वीडियो के जरिए युवाओं को प्रभावित किया जाता है. इसके बाद स्थानीय स्तर पर हमलों को अंजाम देने के लिए उनका इस्तेमाल किया जाता है. पंजाब में हो रही घटनाओं की तुलना जम्मूकश्मीर में सुरक्षाकर्मियों और चुनिंदा लोगों को निशाना बनाकर की गई हत्याओं से की जा रही है. हालांकि दोनों मामलों में कुछ समानताएं भी दिखाई देती हैं.

  • पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी या घर लौटते समय निशाना बनाना.
  • मोटरसाइकिल सवार हमलावरों का इस्तेमाल करना.
  • सीमावर्ती इलाकों में हमलों को अंजाम देना.
  • हमले के बाद सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाले पोस्ट जारी करना.
  • स्थानीय लोगों को कथित नेटवर्क में शामिल करने की कोशिश करना.

साल 2026 में पंजाब में पुलिसकर्मियों पर कई गंभीर हमले हुए हैं. इनमें कुछ की हत्या हुई, जबकि कुछ जवान घायल भी हुए.

  • 2223 फरवरी, गुरदासपुर: डोरांगला थाना क्षेत्र के अधियां गांव की पुलिस चौकी में ASI गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
  • 24 मई, अमृतसर: मजीठा इलाके में ASI जोगा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
  • 1718 सितंबर, अमृतसर: भगतांवाला अनाज मंडी के पास ASI हरजीत सिंह की हत्या कर दी गई.
  • 11 अक्टूबर, तरनतारन: ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या की गई. इस मामले में स्थानीय गैंग और पारिवारिक विवाद का पहलू भी सामने आया.
  • 1516 नवंबर, गुरदासपुर: हेड कांस्टेबल विनोद कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

इसके अलावा सितंबर में ASI जसवंत सिंह पर गोली चलाई गई थी, जबकि अक्टूबर में रेलवे पुलिस के ASI सुखचैन सिंह भी गोली लगने से घायल हुए थे. इस मामले में शहजाद भट्टी नेटवर्क का नाम सामने आने के बाद केंद्र सरकार की कार्रवाई भी महत्वपूर्ण हो गई है.

शहजाद भट्टी आतंकी घोषित

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 16 सितंबर को शहजाद भट्टी नेटवर्क को गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम यानी UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया था. शहजाद भट्टी को भी आतंकवादी घोषित किया गया है. सुरक्षा एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े लोगों, सोशल मीडिया गतिविधियों और संभावित हथियार आपूर्ति की जांच कर रही हैं. जून 2026 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब और दिल्लीNCR में TTH के पोस्टर लगाने के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार भी किया था.

पंजाब पुलिस के एडीजीपी पी. के. सिन्हा ने गुरदासपुर में हेड कांस्टेबल विनोद कुमार की हत्या और पूर्व में तहरीकएतालिबान के द्वारा पुलिसकर्मियों की हत्या की जिम्मेदारी लेने के मामले में कहा है कि पुलिस आतंकी एंगल और निजी रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले में राष्ट्रविरोधी तत्वों या आतंकवादियों की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता.

BJP ने मान सरकार पर साधा निशाना

इस पूरे मामले को लेकर पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि जब राज्य के रक्षक यानी पुलिसकर्मी ही अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित और असुरक्षित हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा? इस पूरे मामले को लेकर शिरोमणि अकाली दल की भटिंडा से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पंजाब में अब आम जनता के साथ पुलिस मुलाजिम भी सुरक्षित नहीं हैं. कई पुलिस अधिकारियों की हत्या हो चुकी है. पंजाब के पुलिस थानों पर ग्रेनेड हमलों का भी हो चुके हैं. पूरे सूबे में सिर्फ मुख्यमंत्री ही सुरक्षित हैं, उनकी सुरक्षा में पंजाब की पूरी पुलिस तैनात है, जबकि आम जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है.

क्या बोले पंजाब प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह?

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह ने कहा कि जब पंजाब में पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं है तो सड़क पर पैदल चलने वाले आम व्यक्ति की सुरक्षा के क्या हाल होंगे? वो इस तरह की घटनाओं के बाद समझा जा सकता है. हालांकि इस पूरे मामले को लेकर अब तक पंजाब सरकार की और से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन जिस तरह से पिछले करीब 9 महीने में 7 पुलिसकर्मियों की हत्याएं हो चुकी हैं, उसे लेकर प्रदेश की कानूनव्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY