शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
सरकारी कर्मचारियों के DA का इंतजार बढ़ा! क्या अगली कैबिनेट बैठक में लगेगी मुहर?​ | Instagram पर दोस्ती पड़ी भारी… दिल्ली पुलिस की लेडी कांस्टेबल से ठगे 24 लाख रुपये, शातिर गिरफ्तार​ | Pharma Sahi Daam App: मेडिकल स्टोर पर दवा के लिए ज्यादा पैसे तो नहीं दे रहे? ऐसे करें कीमत चेक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

24 अक्तूबर से 5 दिसंबर तक चित्रा नक्षत्र में शुक्र, इन 3 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले​

ज्योतिष के अनुसार, जब शुक्र की स्थिति में बदलाव आता है, तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। धन, ऐश्वर्य, आकर्षण, प्रेम और सुखसुविधाओं के कारक है शुक्र ग्रह। शुक्र की स्थिति से व्यक्ति के जीवन में सुखसौभाग्य और समृद्धि आने वाली है। इस समय शुक्र अपनी ही राशि तुला में मौजूद है। यहां […]

ज्योतिष के अनुसार, जब शुक्र की स्थिति में बदलाव आता है, तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। धन, ऐश्वर्य, आकर्षण, प्रेम और सुखसुविधाओं के कारक है शुक्र ग्रह। शुक्र की स्थिति से व्यक्ति के जीवन में सुखसौभाग्य और समृद्धि आने वाली है।

इस समय शुक्र अपनी ही राशि तुला में मौजूद है। यहां रहते हुए शुक्र 24 अक्तूबर 2026 को चित्रा नक्षत्र प्रवेश करने जा रहे हैं और 5 दिसंबर 2026 तक इस नक्षत्र में रहने वाले हैं। शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ सकता है। हालांकि कुछ राशियों के जातकों पर विशेष प्रभाव रहने वाला है। आइए कौन है ये लकी राशियां।

मेष राशि

शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए अनुकूल परिणाम लेकर आ रहा है। इस अवधि में आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आय के नए स्रोत बनने और धन लाभ होने की संभवना है। अगर आप काफी समय से गाड़ी खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह समय काफी शुभ है। सुखसुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करना काफी फायदेमंद रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो जातकों को कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकार्मियों और अधिकारियों का सपोर्ट प्राप्त होगा। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में बड़ी सफलता प्राप्त होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में सुखशांति बनी रहेगी और अपनों के साथ अच्छा समय बिताने के मौके प्राप्त होंगे।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय नई संभावनाएं लेकर आएगी। आर्थिक मामलों में सोचसमझकर फैसले लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस समय करियर में आगे बढ़ने और अपनी योजनाओं को सफल बनाने के अवसर मिल सकते हैं। प्रेम विवाह की इच्छा पूरी होगी। पहले किए गए निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। किसी बड़े आर्थिक फैसले से अच्छी तरह विचार करना होगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY