शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Love Horoscope For 24 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​ | Crispy Imarti Recipe: घर पर ऐसे बनाएं कुरकुरी, रसभरी इमरती? जानें आसान रेसिपी​ | Ducati की ₹20 लाख वाली बाइक का जबरदस्त क्रेज! बुकिंग से पहले ही खत्म हुआ पूरा स्टॉक, आखिर क्या है खास?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Instagram पर दोस्ती पड़ी भारी… दिल्ली पुलिस की लेडी कांस्टेबल से ठगे 24 लाख रुपये, शातिर गिरफ्तार​

Delhi News: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट साइबर थाना पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है. उसने दिल्ली पुलिस की ही एक महिला कांस्टेबल को अपना शिकार बनाकर 24 लाख की ठगी को अंजाम दिया. आरोपी ने खुद को क्रिकेट जगत की बड़ी हस्ती बताकर महिला कांस्टेबल को अपने जाल में फंसाया और […]

Delhi News: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट साइबर थाना पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है. उसने दिल्ली पुलिस की ही एक महिला कांस्टेबल को अपना शिकार बनाकर 24 लाख की ठगी को अंजाम दिया. आरोपी ने खुद को क्रिकेट जगत की बड़ी हस्ती बताकर महिला कांस्टेबल को अपने जाल में फंसाया और ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म के जरिए रकम ऐंठ ली. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रांत कुमार उर्फ विक्की तोमर को उत्तर प्रदेश के बागपत से जुड़े पते के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है.

शातिर ठग ने खुद को बड़ा हस्ती बताकर महिला कांस्टेबल का भरोसा जीता. आरोपी ने इंस्टाग्राम के जरिए महिला कांस्टेबल से दोस्ती की और खुद को क्रिकेट जगत का बड़ा सितारा/हस्ती बताकर झांसा दिया. उसने महिला को अलगअलग जगह निवेश करने पर बहुत कम समय में भारी रिटर्न कमाने का लालच दिया. ठग के झांसे में आकर महिला कांस्टेबल ने अपनी जिंदगी भर की जमापूंजी लगा दी, 12 लाख का पर्सनल लोन लिया और अपने परिचितों व रिश्तेदारों से भी पैसे उधार लेकर आरोपी को दे दिए.

सट्टेबाजी ऐप के जरिए 8 लाख ट्रांसफर, मुलाकात में अभद्रता का भी आरोप

पैसे ऐंठने के साथसाथ आरोपी ने पीड़िता के साथ बदसलूकी भी की. आरोपी ने पीड़िता से करीब 8 लाख की रकम प्रसिद्ध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1x.com से जुड़े संदिग्ध बैंक खातों में ट्रांसफर कराई. पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपी से मुलाकात की, तो उसने उसके साथ अभद्रता भी की.

यूपी के बागपत से पकड़ा गया आरोपी, अन्य पीड़ितों की तलाश जारी

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की साइबर सेल टीम ने मामले की तफ्तीश कर आरोपी को दबोच लिया. पुलिस ने सर्विलांस और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी विक्रांत कुमार उर्फ विक्की तोमर को उसके बागपत वाले पते से गिरफ्तार किया. दिल्ली पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि उसने इस तरह से अन्य कितने लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY