शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Love Horoscope For 24 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​ | Crispy Imarti Recipe: घर पर ऐसे बनाएं कुरकुरी, रसभरी इमरती? जानें आसान रेसिपी​ | Ducati की ₹20 लाख वाली बाइक का जबरदस्त क्रेज! बुकिंग से पहले ही खत्म हुआ पूरा स्टॉक, आखिर क्या है खास?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Pharma Sahi Daam App: मेडिकल स्टोर पर दवा के लिए ज्यादा पैसे तो नहीं दे रहे? ऐसे करें कीमत चेक​

Pharma Sahi Daam App: मेडिकल स्टोर से दवा खरीदते समय कई बार ग्राहकों को उसकी सही कीमत की जानकारी नहीं होती। ऐसे में कई बार मेडिकल स्टोर वाले दवा की कीमत ज्यादा बताकर ज्यादा पैसे वसूल लेते हैं। ऐसे में आप दवा की कीमत सही है या नहीं ये जानने के लिए केंद्र सरकार का […]

Pharma Sahi Daam App: मेडिकल स्टोर से दवा खरीदते समय कई बार ग्राहकों को उसकी सही कीमत की जानकारी नहीं होती। ऐसे में कई बार मेडिकल स्टोर वाले दवा की कीमत ज्यादा बताकर ज्यादा पैसे वसूल लेते हैं। ऐसे में आप दवा की कीमत सही है या नहीं ये जानने के लिए केंद्र सरकार का Pharma Sahi Daam ऐप दवा की कीमतों की जांच करने में मदद कर सकता है। 

इस ऐप को राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने विकसित किया है। यह प्राधिकरण रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अंतर्गत काम करता है। आइए जानते हैं कि Pharma Sahi Daam ऐप क्या है, इससे दवाओं की कीमत कैसे चेक करें और ज्यादा पैसे मांगे जाने पर शिकायत कैसे दर्ज कराएं।

 

Pharma Sahi Daam ऐप क्या है?

Pharma Sahi Daam एक मोबाइल ऐप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां दवाओं की कीमतों के बारे में लोगों को सही जानकारी में मदद मिलती है। इस ऐप के जरिए ग्राहक को दवा की पूरी डिटेल मिल सकती है। और यह समझ सकते हैं कि उनसे निर्धारित कीमत से ज्यादा पैसे तो नहीं लिए जा रहे हैं।

दवा की असली कीमत कैसे चेक करें?

अगर आप किसी दवा की कीमत जानना चाहते हैं, तो इसके लिए नीचे दिए गए तरीके अपना सकते हैं।

1. सबसे पहले अपने मोबाइल में Pharma Sahi Daam ऐप डाउनलोड करें।

2. ऐप खोलने के बाद संबंधित दवा का नाम या उसके फॉर्मूलेशन से जुड़ी जानकारी दर्ज करें।

सही दवा का कैसे करें चयन?

Pharma Sahi Daam App के स्क्रीन पर दिखाई देने वाली कीमत और अन्य जानकारी को ध्यान से देखें।

1. दवा की पैकिंग पर लिखी कीमत, उसकी मात्रा और फॉर्मूलेशन से जानकारी का मिलान करें।

2. इसके अलावा, ग्राहक NPPA के आधिकारिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी दवाओं की कीमत संबंधी जानकारी देख सकते हैं। इससे अलगअलग ब्रांड की कीमतों की तुलना करने में मदद मिल सकती है।

ध्यान रखें कि दवा की कीमत जांचते समय उसकी संरचना, स्ट्रेंथ, मात्रा और पैक साइज का मिलान करना जरूरी है। केवल दवा का नाम एक जैसा होने से यह जरूरी नहीं कि दोनों दवाएं एक ही हों।

 ज्यादा पैसे वसूलने पर कहां करें शिकायत?

अगर किसी मेडिकल स्टोर पर दवा की निर्धारित कीमत से ज्यादा पैसे मांगे जा रहे हैं, तो ग्राहक संबंधित प्राधिकरण के पास शिकायत कर सकते हैं।  शिकायत करते समय दवा का नाम, पैकिंग पर लिखी MRP, मांगी गई कीमत और खरीदारी का बिल जैसी जानकारी अपने पास रखें।  

दवा की कीमत या अधिक पैसे वसूले जाने से संबंधित शिकायत के लिए NPPA के टोलफ्री नंबर 1800111255 पर भी संपर्क किया जा सकता है। कॉल करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर नंबर और सेवा के मौजूदा समय की पुष्टि कर लेना बेहतर होगा है।

कैसे डाउनलोड करें ऐप?

Pharma Sahi Daam ऐप को Android और iPhone पर  Google Play Store या Apple App Store में इसके नाम से मिल जाएगा। ऐप डाउनलोड करते समय डेवलपर और आधिकारिक जानकारी की जांच जरूर करें, ताकि किसी अनधिकृत ऐप को डाउनलोड करने से बच सकें।

किन लोगों के लिए उपयोगी है यह ऐप?

यह ऐप उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जिन्हें नियमित रूप से दवाएं खरीदनी पड़ती हैं या परिवार के सदस्यों की दवाओं पर हर महीने खर्च करना पड़ता है। इसकी मदद से दवाओं की कीमत संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

हालांकि, केवल कीमत कम होने के आधार पर अपनी दवा न बदलें। एक जैसी बीमारी में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की संरचना, स्ट्रेंथ और खुराक अलगअलग हो सकती हैं। इसलिए किसी दूसरी दवा का इस्तेमाल शुरू करने से पहले डॉक्टर या योग्य फार्मासिस्ट की सलाह जरूर लें।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY