बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
पटेलों को साधने के लिए अखिलेश का मास्टर प्लान, सपा ने तैयार किया 5 चुनावी चक्रव्यूह​ | यूरिन इंफेक्शन बार-बार क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें कौन सी गलतियां हैं वजह​ | UP पुलिस का अरेस्ट मेमो में फर्जीवाड़ा… इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, आरोपी को लेकर दिया बड़ा आदेश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

₹10 के फटे नोट पर विवाद, गरीब होने का ताना… दिल्ली में डिलीवरी बॉय ने जहर खाकर दे दी जान​

क्या गरीब होना गुनाह है? क्या मेहनतमजदूरी करके ईमानदारी से कमाने वाले इंसान को सिर्फ इसलिए अपमानित किया जाएगा, क्योंकि वो गरीब है? दिल्ली के कल्याणपुरी में रहने वाले एक डिलीवरी बॉय समीर हुसैन की मौत के बाद से इस तरह के कई सवाल खड़े हो गए हैं. परिवार का आरोप है कि डिलीवरी के […]

क्या गरीब होना गुनाह है? क्या मेहनतमजदूरी करके ईमानदारी से कमाने वाले इंसान को सिर्फ इसलिए अपमानित किया जाएगा, क्योंकि वो गरीब है? दिल्ली के कल्याणपुरी में रहने वाले एक डिलीवरी बॉय समीर हुसैन की मौत के बाद से इस तरह के कई सवाल खड़े हो गए हैं. परिवार का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान 10 रुपये के फटे नोट को लेकर हुए विवाद हुआ था. इसमें समीर के साथ मारपीट की गई और उसे गरीब होने का ताना दिया गया.

इससे आहत समीर ने 5 अक्टूबर को जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया. जानकारी होने पर परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. इस घटना पर परिवार को लोगों ने आक्रोश प्रकट करते हुए अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

जिंदगी पर भारी पड़े 10 रुपये

दिल्ली के कल्याणपुरी में रहने वाला समीर हुसैन फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय का काम करता था.उसके परिजनों के मुताबिक एक डिलीवरी के दौरान 10 रुपये के फटे नोट को लेकर विवाद हुआ था. यह विवाद उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गया. आरोप है कि विवाद के दौरान समीर के साथ मारपीट की गई. इतना ही नहीं, उसे गरीब होने का ताना भी दिया गया. इससे समीर के आत्मसम्मान को चोट पहुंची.

शिकायत पर भी नहीं हुआ एक्शन

परिजनों के मुताबिक समीर ने फ्लिपकार्ट के ऑफिस में मैनेजर से शिकायत भी की. बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हुई. बाद वह शिकायत लेकर थाने पहुंचा, लेकिन न्याय वहां भी नहीं मिला. इससे आहत समीर ने 5 अक्टूबर को जहरीला पदार्थ खा लिया था. आनन फानन में उसे दिल्ली के एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हुई है.

सुधरने लगी थी हालत

परिवार का दावा है कि समीर की हालत में धीरेधीरे सुधार होने लगा था.इसी बीच कोई व्यक्ति उससे मिलने आईसीयू में पहुंचा और उसके बाद समीर की मौत हुई है. परिजनों के मुताबिक यह आदमी मेडिकल स्टॉफ का नहीं था. अब परिवार वालों ने आईसीयू का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है. इस मामले में परिजनों ने स्थानीय पार्षद के रिश्तेदारों के खिलाफ तहरीर दी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY