सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
किसने बनाए भारत-न्यूजीलैंड ODI में सर्वाधिक रन? Top-3 में हैं दो भारतीय; नंबर-1 पर लीज़ेंड​ | ‘विरोध प्रदर्शन का कोई अधिकार नहीं, दूसरे देश में होते तो अब तक निकाल दिए जाते’: अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त चेतावनी​ | कारोबार में घाटा या सूदखोरों का दबाव… परिवार के 4 लोगों की हत्या के बाद नरेंद्र ने क्यों किया सुसाइड?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पंचकूला: 8 साल के लड़के ने KG की छात्रा पर किया जानलेवा हमला, गमले और ईंट से मारता रहा… PGI में वेंटिलेटर पर मासूम​

Panchkula News: हरियाणा के पंचकूला स्थित एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल से रोंगटे खड़े कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है. स्कूल परिसर की पहली मंजिल पर तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 8 साल के एक छात्र ने केजी क्लास की मासूम बच्ची को धोखे से ले जाकर पत्थरों और गमले से बेरहमी से पीटा. […]

Panchkula News: हरियाणा के पंचकूला स्थित एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल से रोंगटे खड़े कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है. स्कूल परिसर की पहली मंजिल पर तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 8 साल के एक छात्र ने केजी क्लास की मासूम बच्ची को धोखे से ले जाकर पत्थरों और गमले से बेरहमी से पीटा. हैरान करने वाली बात ये है कि बच्ची के बेहोश होने के बाद भी हमलावर छात्र उस पर पत्थर बरसाता रहा और उसे काफी देर तक घसीटता रहा. गंभीर रूप से घायल बच्ची को बेसुध हालत में PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. इस घटना ने स्कूल सुरक्षा और छोटे बच्चों की मानसिक स्थिति को लेकर पूरे देश में बहस छेड़ दी है.

जानकारी के मुताबिक, बच्ची के चाचा फाजिल के मुताबिक, आरोपी छात्र बच्ची के पास गया और झूठ बोला कि उसके पिता बाहर बुला रहे हैं. इस बहाने से वो बच्ची को स्कूल की पहली मंजिल पर एक सुनसान जगह ले गया. पहली मंजिल पर आरोपी छात्र ने बच्ची को लातों से मारा, उस पर पत्थरों से हमला किया और फिर वहां रखे भारी गमले से सिर व चेहरे पर वार कर दिया. बच्ची के बेहोश होने के बाद भी आरोपी उसे घसीटता रहा और पत्थरों से चोट पहुंचाता रहा.

घटना के बाद जब परिजन बच्ची को ढूंढते हुए स्कूल पहुंचे, तो हैरान करने वाली बात यह रही कि आरोपी छात्र खुद परिजनों को पहली मंजिल पर उस जगह ले गया, जहां बच्ची खून से लथपथ और बेसुध पड़ी थी.

नागरिक अस्पताल से PGI चंडीगढ़ रेफर, पुलिस जांच में जुटी

बच्ची को तुरंत सेक्टर6 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी बेहद नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया. सूचना मिलते ही सेक्टर20 थाना प्रभारी यशदीप और जांच अधिकारी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे. पुलिस ने स्कूल का मुआयना किया और साक्ष्य एकत्र किए. पुलिस स्कूल प्रबंधन के अलावा आरोपी छात्र के मातापिता से भी कड़ाई से पूछताछ कर रही है, ताकि यह समझा जा सके कि इतनी कम उम्र के बच्चे में इतना आक्रामक व्यवहार कहां से आया.

“कैमरे में क्यों नहीं दिखा हादसा?”: परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से पूछे 5 तीखे सवाल

मासूम के परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा स्कूल प्रशासन पर फूट पड़ा है. जब स्कूल के सभी CCTV कैमरों का डिस्प्ले प्रिंसिपल रूम में होता है, तो पहली मंजिल पर हो रही इतनी खौफनाक हिंसा पर किसी गार्ड या स्टाफ की नजर क्यों नहीं पड़ी? केजी क्लास की छोटी बच्ची को कोई ऊपरी मंजिल पर सुनसान जगह ले गया, इस दौरान कॉरिडोर में तैनात टीचर्स या सुरक्षाकर्मी कहां थे? अगर आरोपी छात्र ही परिजनों को बेसुध बच्ची के पास लेकर गया, तो स्कूल स्टाफ ने बच्ची को पहले क्यों नहीं तलाशा? इतनी छोटी उम्र में बच्चे द्वारा इस तरह की दरिंदगी और पत्थरोंगमले से जानलेवा हमले के पीछे पारिवारिक या मानसिक स्थिति क्या है?

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY