India International Travel Rules: अगर आप से भारत आने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। ने इबोला वायरस के खतरे को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सेल्फडिक्लेरेशन फॉर्म भरना अनिवार्य कर दिया है। अब विदेश से भारत आने वाले सभी यात्रियों को यह फॉर्म ऑनलाइन जमा करना होगा। इसमें भारतीय नागरिकों के साथसाथ ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्डधारकों और विदेशी नागरिकों को भी शामिल किया गया है।

इस नियम के तहत यात्रियों की राष्ट्रीयता या उनके पिछले ट्रैवल रिकॉर्ड के आधार पर कोई छूट नहीं दी जाएगी। ऐसे में भारत आने से पहले यात्रियों को इस प्रक्रिया को पूरा करना होगा, ताकि एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच और अन्य औपचारिकताओं के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
क्या है Air Suvidha 2.0 और क्यों किया गया अनिवार्य?
Air Suvidha 2.0 एक ऑनलाइन सेल्फडिक्लेरेशन पोर्टल है। इसे भारत सरकार ने 25 जून 2026 को शुरू किया था। इसका मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटाना और संक्रामक बीमारियों को देश में फैलने से रोकना है।
के खतरे को देखते हुए सरकार ने इस व्यवस्था को सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए लागू किया है। इस पोर्टल के जरिए यात्रियों की ट्रैवल हिस्ट्री, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और संभावित संक्रमण के जोखिम का पता लगाने में मदद मिलेगी। इससे जरूरत पड़ने पर संदिग्ध यात्रियों की अतिरिक्त स्वास्थ्य जांच और मेडिकल सहायता की व्यवस्था की जा सकेगी।
भारत आने से पहले ऑनलाइन जमा करना होगा फॉर्म?
नए नियम के अनुसार, विदेश से भारत आने वाले यात्रियों को अपनी फ्लाइट में सवार होने से पहले Air Suvidha 2.0 फॉर्म भरने की सलाह दी गई है। यात्रियों को यह प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी करनी होगी।
कैसे भरें Air Suvidha 2.0 का ऑनलाइन फॉर्म?
अगर आप भी विदेश से भारत आने वाले हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से यह फॉर्म भर सकते हैं।
1. सबसे पहले सरकार की आधिकारिक Air Suvidha 2.0 वेबसाइट पर जाएं और SelfDeclaration Form का विकल्प चुनें।
2. अब अपना नाम, पासपोर्ट नंबर, राष्ट्रीयता और फ्लाइट से जुड़ी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
3. इसके बाद पिछले 21 दिनों के दौरान आपने जिन देशों की यात्रा की है, उनकी जानकारी भरें। अगर किसी देश में फ्लाइट बदलने के लिए रुके हैं, तो ट्रांजिट की जानकारी भी दें।
4. पहुंचने के बाद आप जहां ठहरने वाले हैं, उस जगह का पूरा पता दर्ज करें।
5. इसके साथ अपना मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी संपर्क जानकारी भरें।
6. फॉर्म में इबोला वायरस के संभावित संपर्क और बीमारी के लक्षणों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इनका सहीसही जवाब दें।
7. सभी जानकारियां चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें और मिलने वाली Acknowledgement Receipt डाउनलोड कर लें।
यात्रियों को किन बातों का रखना होगा ध्यान?
विदेश से भारत आने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे वेब चेकइन के दौरान या फ्लाइट में सवार होने से पहले ही Air Suvidha 2.0 फॉर्म भर लें। आखिरी समय तक इंतजार करने से बचें।
इसके अलावा फॉर्म में दी गई सभी जानकारियां सही होनी चाहिए। खासतौर पर पिछले 21 दिनों की ट्रैवल हिस्ट्री और स्वास्थ्य संबंधी सवालों का जवाब सावधानी से दें। फॉर्म जमा करने के बाद मिलने वाली रसीद अपने मोबाइल में सेव रखें या उसका प्रिंट निकाल लें, ताकि एयरपोर्ट पर जरूरत पड़ने पर उसे दिखाया जा सके।