Harmanpreet Kaur 4000 T20I Runs: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टी20 इंटरनेशनल में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने वुमेंस टी20 इंटरनेशनल में 4000 रन पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाली दुनिया की तीसरी बल्लेबाज बनी हैं। उनसे पहले ये कारनामा न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स और भारत की दिग्गज बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने किया है। हरमन ने ये उपलब्धि अपने 196वें मुकाबले में हासिल की।
Khabar Monkey

वुमेंस टी20 इंटरनेशनल में किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन?
वुमेंस टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां भी भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत का नाम तीसरे नंबर पर है। वह इस फॉर्मेट में 4019 रन बना चुकी हैं। लिस्ट में पहले नंबर पर न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सूजी बेट्स का नाम है। बेट्स इस फॉर्मेट में 183 मैचों में 4720 रन ठोक चुकी हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भारत की दिग्गज बल्लेबाज स्मृति मंधाना का नाम है। वह टी20 इंटरनेशनल में अब तक 165 मैचों में 4313 रन बना चुकी हैं।
वुमेंस टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज
- सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड): 4720 रन
- स्मृति मंधाना (भारत): 4313 रन
- हरमनप्रीत कौर (भारत): 4019 रन
- चमारी अट्टापट्टू (श्रीलंका): 3752 रन
- सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड): 3719 रन
पहले वनडे मैच में हरमन को मिला था आराम
हरमनप्रीत कौर इस सीरीज का पहला मैच नहीं खेली थी। पहले टी20 मैच में बीसीसीआई ने उन्हें आराम दिया था और उनकी गैरमौजूदगी में स्मृति मंधाना ने टीम का नेतृत्व किया था। हरमनप्रीत ने दूसरे टी20 मैच में 28 रनों की पारी जरूर खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकी। आपको बता दें कि सीरीज के पहले वनडे मैच को भारतीय महिला टीम ने 38 रनों से अपने नाम किया था।
दूसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली हार
दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच की बात करें तो वहां इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय महिला टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी और 26 रनों से मैच हार गई। तीन मैचों की ये सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड टॉन्टन में 2 जून को खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें





