SportsViral

IPL 2026 Final: गुजरात टाइटंस का अहमदाबाद में है दमदार रिकॉर्ड, आरसीबी के लिए दूसरे खिताब की राह नहीं है आसान

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का खिताबी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच में 31 मई को खेला जाएगा। दोनों टीमों का इस सीजन मैदान पर शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने जहां क्वालीफायर-1 मुकाबले में गुजरात टाइटंस को एकतरफा मात देने के साथ फाइनल के लिए सीधे अपनी जगह को पक्का किया। वहीं गुजरात टाइटंस ने क्वालीफायर-2 मैच में जीत हासिल करते हुए फाइनल की टिकट को हासिल किया। अब खिताबी मैच में गुजरात टाइटंस के लिए जो एक अच्छी न्यूज है वह ये कि उन्हें यह मुकाबला अपने होम ग्राउंड पर खेलना है जहां पर उनका अब तक रिकॉर्ड काफी जबरदस्त देखने को मिला है, जिसमें आरसीबी के लिए लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतना बिल्कुल भी आसान काम नहीं रहने वाला है।

IPL 2026 Final: गुजरात टाइटंस का अहमदाबाद में है दमदार रिकॉर्ड, आरसीबी के लिए दूसरे खिताब की राह नहीं है आसान
IPL 2026 Final: गुजरात टाइटंस का अहमदाबाद में है दमदार रिकॉर्ड, आरसीबी के लिए दूसरे खिताब की राह नहीं है आसान

अहमदाबाद में दिखा है गुजरात टाइटंस का दबदबा

शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रही गुजरात टाइटंस ने तीसरी बार आईपीएल फाइनल में अपनी जगह को पक्का किया है। इससे पहले उन्होंने जो दो फाइनल खेले थे उसमें से एक को वह अपने नाम करने में कामयाब रहे थे, जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात टाइटंस का अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उन्होंने यहां पर अब तक कुल 30 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 18 मैचों को वह अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं। वहीं आईपीएल 2026 के सीजन में उनका अहमदाबाद में रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें 7 मैचों में से 5 को जीतने में कामयाब रहे हैं।

आरसीबी ने अहमदाबाद में खेले हैं कुल 8 मैच

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें उन्होंने यहां पर 8 मैच अब तक खेले हैं जिसमें से 4 में उनको जीत मिली है जबकि चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने यहां पर 2 मुकाबले खेले हैं और उसमें से एक को उन्होंने जीता है और एक में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में आरसीबी के लिए जीटी के खिलाफ उसके होम ग्राउंड पर ट्रॉफी को अपने नाम करने की राह बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाली है।

Khabar Monkey

शुभमन गिल का है अहमदाबाद में जबरदस्त रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के सीजन में गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल का बल्ले से शानदार फॉर्म देखने को मिला है, जिसमें वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में अभी 722 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। शुभमन गिल का अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने यहां पर कुल 31 मैचों में खेलते हुए 49.07 के औसत से कुल 1374 रन बनाए हैं जिसमें उनके बल्ले से तीन शतकीय और 7 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं, जबकि इस मैदान पर गिल का स्ट्राइक रेट भी 160 से अधिक का रहा है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply