शनिवार, 19 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
बेकार पड़ी सरकारी जमीन से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़! जानिए NLMC का मेगा प्लान​ | Indore Rahul Gandhi Chhatron ki Goonj: इंदौर में रेडिशन होटल पहुँचे राहुल गांधी, तीन घंटे होगी कार्यकर्ताओं से मुलाकात​ | बूंद भर तेल की नहीं है जरूरत, पानी वाला अनानास का अचार बनाएं, शेफ ने बताई रेसिपी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

हरदोई में पत्नी का आरोप- पति ने काटी नाक, हसबैंड बोला- उसने ही मुझे मारा; 6 महीने पहले हुई थी शादी​

उत्तर प्रदेश के हरदोई में पतिपत्नी की एकदूसरे पर हैवानियत का मामला सामने आया है. इस वारदात में पत्नी ने जहां पति के प्राइवेट पार्ट पर दांत गड़ा दिया, वहीं पति ने भी दांत से ही पत्नी की नाक काट ली. इस वारदात में घायल पतिपत्नी को अस्पताल ले जाया गया. बाद में सूचना मिलने […]

उत्तर प्रदेश के हरदोई में पतिपत्नी की एकदूसरे पर हैवानियत का मामला सामने आया है. इस वारदात में पत्नी ने जहां पति के प्राइवेट पार्ट पर दांत गड़ा दिया, वहीं पति ने भी दांत से ही पत्नी की नाक काट ली. इस वारदात में घायल पतिपत्नी को अस्पताल ले जाया गया. बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. मामला हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र का है.

पुलिस के मुताबिक यहां रहने वाले युवक दीपक और उसकी पत्नी साधना ने एकदूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट और चोट पहुंचाने और एक दूसरे को दांत से काटने के आरोप लगाए हैं. पति दीपक का आरोप है कि विवाद के दौरान पत्नी साधना ने उसके गुप्तांग को दांत से काटकर घायल कर दिया. वहीं पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति ने दांत से उसकी नाक काट ली.

देवर संग भाग गई थी 3 बच्चों की मां

दीपक ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि छह महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी. इसी बीच उसकी पत्नी साधना उससे झगड़ा कर मायके चली गई. फिर वह कुछ दिन चचेरे देवर के साथ रही. वहीं अब जबरन ससुराल में आकर रह रही थी. इसी बात पर विवाद होने पर उसकी पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट को दांत से काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है. वहीं साधना के परिजनों ने आरोप लगाया कि दीपक ने ही साधना की नाक काट ली है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों ने शिकायत दी है. इस शिकायत पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है. मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल सांडी थाना क्षेत्र में हुई यह अजीबोगरीब घटना सोशल मीडिया में भी चर्चा का विषय बनी हुई है. अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY