UP Election 2027: में 2027 की तैयारियों को लेकर ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में प्रदेश के 33 जिलों के जिलाधिकारियों को सोमवार को बुलाया गया है। बैठक में EVM और VVPAT से जुड़े इंतजामों और चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। यह अहम बैठक डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी, लखनऊ में आयोजित होगी। बैठक सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।

इन अधिकारियों की रहेगी मौजूदगी
चुनाव आयोग की बैठक में 33 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी , उप जिला निर्वाचन अधिकारी , FLC और सुपरवाइजर भी शामिल होंगे। बैठक में EVM और VVPAT की फर्स्ट लेवल चेकिंग समेत चुनाव से जुड़े तकनीकी और प्रशासनिक इंतजामों पर चर्चा की जाएगी।
इन 33 जिलों के डीएम होंगे शामिल
चुनाव आयोग की बैठक में अयोध्या, अंबेडकरनगर, बाराबंकी और सुलतानपुर के जिलाधिकारी शामिल होंगे। इनके अलावा अमेठी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती के डीएम भी बैठक में मौजूद रहेंगे। लखनऊ, हरदोई, लखीमपुर खीरी और रायबरेली के जिलाधिकारियों को भी बैठक के लिए बुलाया गया है। इसके साथ ही सीतापुर, उन्नाव, कानपुर नगर, औरैया और इटावा के डीएम भी शामिल होंगे। बैठक में फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात और बिजनौर के जिलाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बुंदेलखंड और आसपास के जिलों से चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, जालौन और ललितपुर के डीएम भी बैठक में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें:
2027 चुनाव की तैयारियों पर फोकस
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें EVMVVPAT की उपलब्धता, रखरखाव, फर्स्ट लेवल चेकिंग और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अन्य जरूरी इंतजामों की समीक्षा की जाएगी। चुनाव आयोग की ओर से जिलों में चुनावी तैयारियों को समय रहते पूरा करने और मशीनों से जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया जा रहा है। सोमवार को होने वाली बैठक में अधिकारियों को चुनाव की तैयारियों को लेकर जरूरी दिशानिर्देश भी दिए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: