शनिवार, 12 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
मानसून में घर में जगह-जगह दिखाई दे रही है सीलन, ये तो नहीं हैं वजहें​ | Varanasi Sewer Line: वाराणसी में सीवर लाइन में मिलीं बालू से भरी बोरियां, साजिश के शक में नगर निगम ने कराई FIR​ | Hartalika Teej Mehndi Designs 2026: हरतालिका तीज पर लगाएं ये आसान मेहंदी डिजाइन, समय भी लगेगा कम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

BMW ने लॉन्च की i7 फेसलिफ्ट इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च; 10 मिनट में होगी चार्ज, मिलेगी 728KM रेंज​

BMW ने अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान i7 का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है. नई BMW i7 में कंपनी ने डिजाइन से लेकर बैटरी और टेक्नोलॉजी तक कई अपडेट किए हैं. सबसे खास बात यह है कि इसके एंट्री लेवल eDrive50 मॉडल की कीमत अब पहले से कम हो गई है. इसकी शुरुआती […]

BMW ने अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान i7 का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है. नई BMW i7 में कंपनी ने डिजाइन से लेकर बैटरी और टेक्नोलॉजी तक कई अपडेट किए हैं. सबसे खास बात यह है कि इसके एंट्री लेवल eDrive50 मॉडल की कीमत अब पहले से कम हो गई है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.95 करोड़ रुपये रखी गई है. वहीं ज्यादा पावरफुल i7 M70 xDrive की कीमत 2.65 करोड़ रुपये है.

728KM तक की रेंज मिलेगी

नई i7 में सबसे बड़ा बदलाव इसकी बैटरी में किया गया है. अब इसमें 112.5kWh की बड़ी बैटरी मिलती है, जबकि पुराने मॉडल में 101.7kWh का बैटरी पैक था. के मुताबिक eDrive50 एक बार फुल चार्ज होने पर WLTP सर्टिफिकेशन के हिसाब से 728 किलोमीटर तक चल सकती है. यह पुराने मॉडल से करीब 125 किलोमीटर ज्यादा है. दूसरी तरफ, ज्यादा पावरफुल M70 xDrive की दावा की गई रेंज 686 किलोमीटर है.

कीमत में आया बड़ा फर्क

नई की कीमत 1.95 करोड़ रुपये है. खास बात यह है कि पुराने eDrive50 की कीमत 2.10 करोड़ रुपये थी. यानी नए मॉडल की कीमत सीधे 15 लाख रुपये कम हो गई है.हालांकि, M70 xDrive की कीमत बढ़ी है. पहले यह 2.50 करोड़ रुपये में लॉन्च हुई थी, जबकि अब इसकी कीमत 2.65 करोड़ रुपये हो गई है. eDrive50 को BMW चेन्नई प्लांट में स्थानीय तौर पर असेंबल करती है, जबकि M70 को पूरी तरह तैयार यूनिट के तौर पर भारत लाया जाता है.

455bhp से 680hp तक की ताकत

BMW i7 eDrive50 में 455bhp की पावर और 600Nm का टॉर्क मिलता है. यह कार सिर्फ 5.5 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 210kmph तक सीमित है.M70 xDrive में दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं. यह Sport मोड में 680hp और 1,015Nm का टॉर्क देती है. Sport Boost मोड में टॉर्क 1,100Nm तक पहुंच जाता है. यह कार महज 3.8 सेकंड में 0100kmph की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 250kmph है.

28 मिनट में 10 से 80% चार्ज

नई बैटरी अब 250kW तक की DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. BMW के अनुसार 10 से 80 प्रतिशत बैटरी चार्ज होने में करीब 28 मिनट लगते हैं. सिर्फ 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से करीब 235 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज मिल सकती है.22kW AC चार्जर से फुल चार्ज होने में करीब 6 घंटे लगते हैं. दोनों मॉडल के साथ वॉल बॉक्स चार्जर और उसकी इंस्टॉलेशन भी दी जाती है.

अंदर से भी काफी बदली i7

बाहर से नई i7 का डिजाइन पूरी तरह नहीं बदला है. इसमें ज्यादा स्क्वायर शेप वाली रोशन किडनी ग्रिल, नए स्प्लिट LED हेडलैंप और अपडेटेड बंपर मिलते हैं. M70 में बड़े एयर इनटेक, M बैजिंग और 21इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं.केबिन में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है. पुराने इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जगह अब विंडस्क्रीन के नीचे BMW का Panoramic Vision डिस्प्ले दिया गया है. इसके अलावा 17.9इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन और पैसेंजर के सामने 14.6इंच का डिस्प्ले मिलता है.

पीछे बैठने वालों के लिए भी लग्जरी

BMW i7 में पावर्ड डोर, हीटेडवेंटिलेटेड और मसाज सीट, पावर्ड ऑटोमन, कनेक्टेड कार फीचर्स और ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं. पीछे बैठने वालों के लिए 31.3इंच का Theatre Screen और Bowers & Wilkins का Dolby Atmos ऑडियो सिस्टम दिया गया है.इसके अलावा पैनोरमिक ग्लास रूफ में 40 से ज्यादा LED भी मिल सकती हैं. कार में ओवरदएयर सॉफ्टवेयर अपडेट का फीचर भी है. खास बात यह है कि 1.95 करोड़ रुपये की कीमत पर eDrive50 अब पेट्रोल BMW 7 Series 740 के बराबर कीमत में आती है, लेकिन यहां 728KM तक की दावा की गई इलेक्ट्रिक रेंज भी मिलती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY