रविवार, 8 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Cheteshwar Pujara का बड़ा दावा, IPL 2027 से पहले KKR कई खिलाड़ी करेगी बाहर और RCB रहेगी स्थिर​ | अमेरिका में SBI का बड़ा धमाका! टेक्सास में खोली अपनी पहली ब्रांच, ग्लोबल बैंकिंग में बढ़ाई भारत की धमक​ | KL Rahul का दिल जीतने वाला अंदाज, Game Changer में जीता Smartphone अधिकारी को दिया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

हमारी नन्ही यूनिकॉर्न 4 साल की हो गई… Raha Kapoor के चौथे बर्थडे की इनसाइड तस्वीरें आईं सामने​

बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाडली बेटी राहा 4 साल की हो गई हैं। 6 नवंबर को राहा ने अपना चौथा जन्मदिन मनाया, जिसके खास सेलिब्रेशन की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फैमिली सेलिब्रेशन की प्यारी झलकियां शेयर की हैं, जो […]

बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाडली बेटी राहा 4 साल की हो गई हैं। 6 नवंबर को राहा ने अपना चौथा जन्मदिन मनाया, जिसके खास सेलिब्रेशन की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फैमिली सेलिब्रेशन की प्यारी झलकियां शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

मम्मीपापा संग काटा केक, दिखा राहा का क्यूट अंदाज

शेयर की गई तस्वीरों में नन्ही राहा अपने मम्मीपापा के साथ केक काटती दिख रही हैं। रणबीर कपूर ने अपनी लाडली को प्यार से गोद में उठाया हुआ है। आलिया ने राहा की प्राइवेसी का ख्याल रखते हुए तस्वीरों में उसका चेहरा सीधे तौर पर नहीं दिखाया है। एक अन्य फोटो में राहा खेलती और ड्राइंग बनाती नजर आ रही हैं, वहीं एक तस्वीर में आलिया अपनी बेटी पर लाड लड़ाते हुए उसे किस करती दिख रही हैं।

हमारी नन्ही यूनिकॉर्न 4 साल की हो गई…

इन खूबसूरत पलों को फैंस के साथ शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने एक बेहद प्यारा कैप्शन लिखा। आलिया ने लिखा, “वह 4 साल की हो गई है। हमारी नन्ही यूनिकॉर्न। हम खुद को बेहद खुशकिस्मत मानते हैं और उस पर ढेर सारा प्यार लुटाते हैं। हमेशाहमेशा के लिए।”

परी जैसी लगीं राहा, आलियारणबीर का दिखा सिंपल लुक

अपने चौथे बर्थडे पर राहा ने ग्रे कलर की प्यारी फ्रॉक पहनी थी, जिस पर चेक डिजाइन और नीचे गुलाबी गुलाब के फूलों का प्रिंट बना था। फ्रॉक की पफ स्लीव्स और कमर पर लगी शाइनी बेल्ट राहा के लुक को खास बना रही थी। इसके साथ ही राहा के घुंघराले बालों में रंगबिरंगे तितली वाले क्लिप्स लगाए गए थे।

वहीं आलिया भट्ट क्रीम कलर की फ्लोरल ड्रेस, लाइट मेकअप और खुले बालों में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। रणबीर कपूर व्हाइट फुल स्लीव्स टीशर्ट और ब्लू डेनिम जींस में काफी हैंडसम नजर आए। बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी और उसी साल 6 नवंबर को बेटी राहा का अपनी जिंदगी में स्वागत किया था।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY