रविवार, 8 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Cheteshwar Pujara का बड़ा दावा, IPL 2027 से पहले KKR कई खिलाड़ी करेगी बाहर और RCB रहेगी स्थिर​ | अमेरिका में SBI का बड़ा धमाका! टेक्सास में खोली अपनी पहली ब्रांच, ग्लोबल बैंकिंग में बढ़ाई भारत की धमक​ | KL Rahul का दिल जीतने वाला अंदाज, Game Changer में जीता Smartphone अधिकारी को दिया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दहलीज से दीवारों के कोनों तक…दिवाली पर फूलों से बनाएं इन डिजाइन की रंगोली​

घर के आंगन या दरवाजे के बीचोबीच रंगोली बनाने की जगह नहीं है तो दीवार के पास आप फूलों से ऐसा डिजाइन क्रिएट करें. दीवार के किनारे पर पीले और ऑरेंज कलर के गेंदा के फूलों को कंट्रास्ट में लगाएं. इसके बाद हाफ कर्व बनाते हुए एक पिरामिड जैसा पैटर्न बनाकर तैयार कर लें. आम […]

घर के आंगन या दरवाजे के बीचोबीच रंगोली बनाने की जगह नहीं है तो दीवार के पास आप फूलों से ऐसा डिजाइन क्रिएट करें. दीवार के किनारे पर पीले और ऑरेंज कलर के गेंदा के फूलों को कंट्रास्ट में लगाएं. इसके बाद हाफ कर्व बनाते हुए एक पिरामिड जैसा पैटर्न बनाकर तैयार कर लें. आम के पत्तों या पान के पत्तों से डिजाइन को पूरा करें. हर कर्व के बीच में राउंड बनाकर उसमें जलता हुआ दीपक रखें.

घर के दरवाजे पर आप फूलों से ये खूबसूरत डिजाइन बना सकते हैं. इसमें फूलों के साथ ही रंगों या गुलाल का इस्तेमाल भी होगा. पहले चॉक से एक चौड़ी पट्टी बना लें और फिर इसमें चौकोर हिस्सों में ब्लॉक बनाकर रंग और फूल फिल कर दें. इसमें स्वास्तिक, दीपक का डिजाइन बनाएं, इसके ऊपर साबुत फूलों से राउंड शेप बनाकर कंप्लीट कर लें. रात को इसे दीपक से सजाएं.

घर की सीढ़ियों पर अक्सर या तो बहुत कम डेकोरेशन होती है या तो इग्नोर कर दिया जाता है, लेकिन ये दिवाली फोटो के लिए आपकी बेस्ट जगह बन सकती है. बस सजावट पर थोड़ा ध्यान दें. इस तरह से आप सीढ़ियों के कोनों पर गुलाब और गेंदा के फूलों से हाफ कर्व बना सकते हैं. साथ में सफेद फूलों का इस्तेमाल भी करें, शाम में इसपर दीपक जला दें.

वॉल साइड डिजाइन के लिए आप इन तस्वीरों से आइडिया ले सकते हैं. अलगअलग रंगों के साबुत फूलों से दीवार के किनारे पर एक सिंपल लाइन बना दें या फिर एक लंबी माला बनाकर दीवार के किनारे से लगा दें. इसमें बीचबीच में पान, आम के पत्ते या अशोक के पत्ते लगा दें. दूसरे डिजाइन में आप गेंदा के दो रंग के फूलों की पंखुड़ियों से कर्व डिजाइन बना सकते हैं. ऊपर की तरफ पत्तियों का शेप बनाएं या फिर आम, गुड़हल, की पत्तियां ही लगा दें.

दिवारी के साइड या कॉर्नर्स के लिए इस तरह के डिजाइन परफेक्ट रहेंगे. जो बिल्कुल सिंपल हैं और घर की खूबसूरती को भी बढ़ा देंगे. कुछ गेंदा के फूलों को तोड़ लें. इससे दीवार के साइड में त्रिकोण बनाएं और ऑरेंज कलर के गेंदा के फूलों के साथ आउटलाइन कर दें.

घर की चौखट पर आप फूलों से ये सिंपल डिजाइन भी बना सकते हैं. बस एक चौड़ी पट्टी बनानी है. पहले चॉक से तिकने पैटर्न बना लें और फिर इसे फूलों की पंखुड़ियों से भर दें. अलग रंग के फूलों से ऊपर की सिंपल पट्टी बनाएं. बस इस तरह से आपके घर की दहलीज की खूबसूरती बढ़ जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY