सोमवार, 31 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Toyota का बड़ा प्लान! Glanza से Fortuner तक का बदलेगा अंदाज, जल्द आएंगी 3 नई कारें​ | ISRO के ‘बाहुबली’ रॉकेट को बनाने की रेस! L&T, अडानी समेत दिग्गज कंपनियों की नजर, स्पेस सेक्टर में बड़ा मोड़​ | परी चौक से कश्मीरी गेट… 47 KM का सफर, एक भी चेकिंग नहीं; पर्दे लगे बस में 16 साल की लड़की से दरिंदगी की कहानी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

स्नैपचैट पर मर्डर का ऑर्डर, शामली के होटल में प्लानिंग और कनाडा कनेक्शन… कैसे रची गई अंकित की हत्या की साजिश?​

Ankit Balian murder case: हरियाणवी सिंगर में शामिल दो शूटर्स को मुठभेड़ में मार गिराए जाने के बाद पुलिस ने एक के बाद एक कई बड़े खुलासे किए हैं. पुलिस के मुताबिक, शूटर्स सुमित और मोहित ने वारदात से पहले शामली में होटल लेकर रेकी की थी. इस पूरे हत्याकांड के तार विदेश तक जुड़े […]

Ankit Balian murder case: हरियाणवी सिंगर में शामिल दो शूटर्स को मुठभेड़ में मार गिराए जाने के बाद पुलिस ने एक के बाद एक कई बड़े खुलासे किए हैं. पुलिस के मुताबिक, शूटर्स सुमित और मोहित ने वारदात से पहले शामली में होटल लेकर रेकी की थी. इस पूरे हत्याकांड के तार विदेश तक जुड़े होने की बात भी जांच में सामने आई है.

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि अंकित बालियान को पहले हरियाणा में ही निशाना बनाने की योजना थी. हालांकि, बाद में हत्या की जगह शामली तय की गई. इसके बाद दोनों शूटर शामली पहुंचे और वारदात को अंजाम देने से पहले इलाके की निगरानी की. अंकित की हत्या 26 अगस्त की शाम शामली के आर्यपुरी इलाके में की गई थी. वह जिम से बाहर निकले थे, तभी चार हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसा दी थीं. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.

स्नैपचैट के जरिए शूटरों तक पहुंचे ऑर्डर

पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड में डिजिटल नेटवर्क का भी इस्तेमाल किया गया. जांच में सामने आया है कि स्नैपचैट के जरिए शूटरों को ऑर्डर दिए गए थे. पुलिस अब इस डिजिटल नेटवर्क से जुड़े लोगों और संपर्कों की पड़ताल कर रही है. डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस हत्याकांड के पीछे मौजूद पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

भोलू शाहपुरिया ने करवाई हत्या

पुलिस के अनुसार, हरियाणा का कुख्यात अपराधी राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया अंकित बालियान की हत्या की साजिश में मुख्य कड़ी है. एसपी ने बताया कि भोलू ने शूटरों को हथियार और पैसे उपलब्ध कराए और वारदात को अंजाम देने के लिए निर्देश दिए.

जांच में यह एंगल भी सामने आया है कि अंकित की हत्या के बाद हत्या की जिम्मेदारी लेने वाली सोशल मीडिया पोस्ट कनाडा से शेयर कराई गई थी. पुलिस ने इसी पोस्ट की जांच करते हुए विदेश में बैठे लोगों तक पहुंचने की कोशिश की.

कनाडा से जुड़ा चिराग का कनेक्शन

पुलिस जांच में हत्याकांड के तार कनाडा तक पहुंचने का दावा किया गया है. पुलिस के मुताबिक, राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया का चचेरा भाई चिराग कनाडा में रहता है. आरोप है कि वह विदेश में रहकर गैंग की गतिविधियों को ऑपरेट और सपोर्ट कर रहा था.

पुलिस का कहना है कि अंकित की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने के लिए डाली गई पोस्ट को ट्रैक किया गया तो उसका कनेक्शन चिराग के कनाडा के नंबर से मिला. अब जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि चिराग की हत्याकांड में क्या भूमिका थी और विदेश से स्थानीय शूटरों तक निर्देश किस माध्यम से पहुंचाए गए.

गोगी गैंग के नेटवर्क की भी जांच

जांच की कड़ियां गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी के नेटवर्क तक भी पहुंच रही हैं. पुलिस के मुताबिक, गोगी की मौत के बाद उसके गैंग से जुड़े कई लोग अलगअलग जगहों से नेटवर्क चला रहे हैं. गोगी का भतीजा मोंटी मान भी विदेश में रहकर गैंग की गतिविधियों से जुड़ा होने की बात जांच में सामने आई है. ऐसे में पुलिस स्थानीय शूटरों से लेकर हरियाणा के गैंग नेटवर्क और विदेश में बैठे लोगों के बीच कनेक्शन की पड़ताल कर रही है.

हर्षिता दहिया हत्याकांड से भी जुड़ा नाम

एनकाउंटर में मारे गए सुमित और मोहित का नाम हरियाणवी सिंगर हर्षिता दहिया हत्याकांड में भी सामने आने की बात पुलिस जांच में कही जा रही है. इसके बाद पुलिस दोनों मामलों के बीच संभावित गैंग कनेक्शन और पुराने आपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है.

एनकाउंटर में मारे गए दोनों शूटर

अंकित बालियान हत्याकांड में वांछित सुमित और मोहित को 31 अगस्त की सुबह शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मार गिराया. पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश शामली की तरफ आ रहे थे. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे मन्ना माजरा की ओर भागे और होटल राजमहल के पास पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी.

जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.

अब पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश

दोनों शूटरों के एनकाउंटर के बाद पुलिस की जांच अब सिर्फ वारदात को अंजाम देने वालों तक सीमित नहीं है. होटल में रेकी, स्नैपचैट के जरिए संपर्क, हथियार और पैसों की व्यवस्था, हरियाणा के गैंग नेटवर्क और कनाडा से जुड़े डिजिटल कनेक्शन की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है.

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अंकित की हत्या की साजिश किसने रची, विदेश में बैठे लोगों की इसमें क्या भूमिका थी और स्थानीय शूटरों तक आदेश किस चैनल के जरिए पहुंचाए गए.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY