बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Insta पर दोस्ती, शादी का सपना और शेयर में मुनाफे का झांसा… दरभंगा के इंजीनियर से 1.5 करोड़ की ठगी​ | सुबह पिता से की आखिरी बातचीत, फिर दरोगा ने कमरे में लगा लिया फंदा; 3 दिन पहले हुए थे सस्पेंड​ | पहले पत्नी को मार डाला, फिर कटा सिर लेकर मंदिर पहुंचा पति… करने लगा पूजा, गंगारामपुर में मर्डर से सनसनी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सुबह पिता से की आखिरी बातचीत, फिर दरोगा ने कमरे में लगा लिया फंदा; 3 दिन पहले हुए थे सस्पेंड​

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक सस्पेंडेड दरोगा ने संदिग्ध परिस्थिति में सुसाइड कर ली है. दरोगा का शव उनके किराए के घर में फंदे से लटका मिला है. यहां दरोगा अपने पिता के साथ रहते थे. उनके पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी […]

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक सस्पेंडेड दरोगा ने संदिग्ध परिस्थिति में सुसाइड कर ली है. दरोगा का शव उनके किराए के घर में फंदे से लटका मिला है. यहां दरोगा अपने पिता के साथ रहते थे. उनके पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक ड्यूटी पर शराब के नशे में पाए जाने पर तीन दिन पहले ही उन्हें सस्पेंड किया गया था.

पुलिस के मुताबिक मृत दरोगा की पहचान मूलरूप से मध्य प्रदेश में छतरपुर के परौरा गांव निवासी सुंदरम तिवारी के रूप में हुई है. तीन साल पहले वह उत्तर प्रदेश की दरोगा भर्ती में चयनित हुए थे और अब उनकी पोस्टिंग अलीगढ़ में थी. यह वह अपने पिता श्रीचंद्र तिवारी के साथ बन्नादेवी थाना क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी में आईटीआई रोड पर किराए के घर में रहते थे. श्रीचंद तिवारी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि सुंदरम ने सुबह आठ बजे उन्हें बाजार से नाश्ता लाने के लिए भेजा था. आधे घंटे बाद वह वापस लौटे तो वह फंदे से लटका हुआ मिला.

वीडियो वायरल होने पर हुआ सस्पेंशन

पुलिस के मुताबिक तीन दिन पहले सुंदरम तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो में वह दीवानी कचहरी परिसर के बाहर शराब के नशे में झूमते नजर आए थे. इस वीडियो के आधार पर एसएसपी अलीगढ़ ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था. दरोगा के पिता के मुताबिक इस कार्रवाई के बाद से उनका बेटा मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था. हालांकि, वह रोजाना हाजिरी लगाने पुलिस लाइन जा रहा था.

पिता से हुई आखिरी बातचीत

पिता श्रीचंद तिवारी के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब आठ बजे सुंदरम की उनसे आखिरी बातचीत हुई. इस बातचीत के बाद वह नाश्ता लेने बाहर चले गए. दुकान पर पहुंचने के बाद उन्होंने बेटे को कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. अनहोनी की आशंका होने पर वह तुरंत वापस लौटे तो देखा कि सुंदरम फंदे से लटके हुए थे. उन्होंने बताया कि इन दिनों वह बेटे की शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY