शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Coal India Share: 389 रुपये का शेयर जाएगा 522 के पार, कंपनी को हुआ बड़ा मुनाफा​ | पीलीभीत कांड से चुनाव आयोग अलर्ट, UP के सभी जिलों में ऑपरेटरों की ID तत्काल प्रभाव से बंद​ | हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस में टीम इंडिया का सबसे खराब प्रदर्शन, पाकिस्तान-यूएई के बाद इंग्लैंड ने भी तोड़ा जीत का सपना; अब इस पायदान पर पहुंचा भारत!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Jio के नए Voice-Only Recharge Plans में मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS​

इस समय टेलीकॉम कंपनियां त्योहारी सीजन पर बड़ेबड़े ऑफर्स ग्राहकों के लिए लेकर आ रही हैं। Airtel और Vodafone Idea के बाद Jio ने भी भारत में नए प्रीपेड वॉयसओनली प्लान्स की घोषणा की है। वैसे यह फैसला टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के हालिया निर्देशों के बाद उठाया गया है, जिसने टेलीकॉम कंपनियों के […]

इस समय टेलीकॉम कंपनियां त्योहारी सीजन पर बड़ेबड़े ऑफर्स ग्राहकों के लिए लेकर आ रही हैं। Airtel और Vodafone Idea के बाद Jio ने भी भारत में नए प्रीपेड वॉयसओनली प्लान्स की घोषणा की है। वैसे यह फैसला टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के हालिया निर्देशों के बाद उठाया गया है, जिसने टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज कैटलॉग में वॉयसओनली टैरिफ शामिल करना अनिवार्य कर दिया था। नए रिचार्ज प्लान्स में चार कैटेगरीज में आती हैं। इन प्लान्स की वैलिडिटी 22 दिनों से लेकर एक कैलेंडर महीने तक है। इससे पहले कंपनी पहले से ही 448 रुपये और 1,748 रुपये वाले दो वॉयसओनली ऑफर कर रही थी। आइए अब नए प्लान्स के बारे में जान लें।

आइए जानते हैं इन प्लान्स की डिटेल:

147 रुपये यह वॉयस प्लान सिर्फ 22 दिनों की वैधता के साथ आ रहा है। 22 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS ऑफर कर रहा है। वहीं, इस रिचार्ज का डेली इस्तेमाल खर्च 6.68 रुपये है।

177 रुपये इस रिचार्ज पैक में आपको केवल 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं। इस प्लान का रोजाना का रिचार्ज खर्च 6.32 रुपये हैं।

196 रुपये यह रिचार्ज प्लान 30 दिनों का है। इसमें अनलिमिटेड कॉल्स और 300 SMS मिलेगे। इस प्लान का प्रतिदिन का खर्च  6.53 रुपये है।

197 रुपये इसमें वॉयस पैक में एक कैलेंडर महीने की वैलिडिटी के साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 300 SMS मिलते हैं। इस प्लान का रोजाना का खर्च रिचार्ज वाले महीनों के दिनों के आधार पर अलगअलग है।

वहीं, कंपनी नए प्लान्स के साथ ही, 448 रुपये और 1,748 रुपये के प्लान्स ऑफर करती है। जिसकी वैलिडिटी 84 दिन और 336 दिन है। वहीं, इसमें Jio TV और JioAICloud जैसे बंडल्ड बेनिफिट्स भी मिलते हैं। 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY