बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Insta पर दोस्ती, शादी का सपना और शेयर में मुनाफे का झांसा… दरभंगा के इंजीनियर से 1.5 करोड़ की ठगी​ | सुबह पिता से की आखिरी बातचीत, फिर दरोगा ने कमरे में लगा लिया फंदा; 3 दिन पहले हुए थे सस्पेंड​ | पहले पत्नी को मार डाला, फिर कटा सिर लेकर मंदिर पहुंचा पति… करने लगा पूजा, गंगारामपुर में मर्डर से सनसनी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पहले पत्नी को मार डाला, फिर कटा सिर लेकर मंदिर पहुंचा पति… करने लगा पूजा, गंगारामपुर में मर्डर से सनसनी​

Gangarampur Murder Case: पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले अंतर्गत गंगारामपुर शहर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली और भयावह वारदात सामने आई है. गंगारामपुर के वार्ड नंबर 4 स्थित नारायणपुर इलाके में बुधवार सुबह एक पति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी […]

Gangarampur Murder Case: पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले अंतर्गत गंगारामपुर शहर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली और भयावह वारदात सामने आई है. गंगारामपुर के वार्ड नंबर 4 स्थित नारायणपुर इलाके में बुधवार सुबह एक पति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी पति अपनी मृत पत्नी का कटा हुआ सिर हाथ में लेकर काफी देर तक इलाके की सड़कों पर घूमता रहा और फिर एक स्थानीय मंदिर में जाकर हाथ उठाकर प्रार्थना करने बैठा. इस खौफनाक मंजर को देखकर स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई.

सूचना मिलते ही गंगारामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौके से वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद किया है.

जानकारी के मुताबिक, गंगारामपुर के नारायणपुर इलाके में आरोपी पति रिंटू घोष ने अपनी पत्नी सीमा सरकार घोष पर धारदार हथियार से हमला कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया. हत्या के बाद आरोपी पत्नी का कटा हुआ सिर हाथ में पकड़कर खुलेआम सड़क पर टहलने लगा, जिससे वहां से गुजर रहे लोग सहम गए और इलाके में हड़कंप मच गया. सड़क पर घूमने के बाद आरोपी पास के एक मंदिर में पहुंचा और अपनी पत्नी का कटा सिर पास में रखकर दोनों हाथ उठाकर प्रार्थना करने लगा.

गंगारामपुर थाना पुलिस ने आरोपी रिंटू घोष को दबोचा, जांच जारी

सूचना पाते ही गंगारामपुर पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रिंटू घोष को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार जब्त कर लिया. पुलिस ने मृतका सीमा सरकार घोष के शव को कब्जे में लेकर पुलिस स्टेशन और बाद में पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. शुरुआती तफ्तीश में पुलिस को आशंका है कि हत्या की मुख्य वजह दांपत्य विवाद है. हालांकि, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस खौफनाक घटना के पीछे आरोपी की मानसिक स्थिति या कोई अन्य गंभीर कारण तो नहीं है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY