मृणाल ठाकुर जहां वेस्टर्न में अपने स्टनिंग स्टाइल से जलवा बिखेरती हैं तो वहीं एथनिक में भी उनके लुक काफी ग्रेसफुल और एस्थेटिक होते हैं. साड़ी में तो वो अक्सर क्लासी और रॉयल अंदाज में नजर आती हैं. एक्ट्रेस का ये लुक भी रॉयल है. उन्होंने कर्व कटिंग वाले बॉर्डर की एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी कैरी की है, जिसके साथ मैचिंग हॉल्टर नेक ब्लाउज लुक को रिच बना रहा है. ज्वेलरी से लेकर मेकअप तक मृणाल का ये लुक रानियों वाला है.

किसी खास ओकेजन जैसे रिसेप्शन पार्टी या ऑफिशियल इवेंट के लिए आपको क्लासी लुक चाहिए तो मृणाल के इस साड़ी डिजाइन और ड्रेपिंग से आइडिया लें. एक्ट्रेस ने ब्लैक एम्ब्रॉयडरी साड़ी कैरी की है जिसमें वह एलिगेंट और सोफेस्टिकेटेड लग रही हैं. वी नेकलाइन वाला हैवी ब्लाउज और अंबी-फ्लोरल डिजाइन वाला बॉर्डर एस्थेटिक टच देता है. एक्ट्रेस ने स्टेटमेंट ब्रेसलेट और पोल्की ईयररिंग के साथ लुक कंप्लीट किया है.
वेडिंग सीजन में आपको किसी फंक्शन में शामिल होना है और रॉयल टच वाला क्लासी लुक चाहिए तो मृणाल का ये लुक परफेक्ट इंस्पिरेशन हो सकता है. उन्होंने वाइब्रेंट कलर की पर्पल बनारसी साड़ी कैरी की है, जिसमें हैवी बॉर्डर के साथ ही बॉटम और पल्लू पर क्लाइम्ब डिजाइन है. स्लीक बन, उसमें लगा गजरा, हैवी पोलकी झुमके, कंगन, उनके इस इंडियन फेमिनिन लुक को बेहतरीन तरीके से कंप्लीट कर रहे हैं.
मृणाल का लुक ट्रेडिशनल होने के साथ ही मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन है. अगर आप किसी ऑफिशियल इवेंट में शामिल होने वाली हैं या फिर टीचर हैं तो इस लुक के इंस्पिरेशन ले सकती हैं. ये पहनने में भी कंफर्टेबल रहेगी. ब्लैक कलर की लिनन साड़ी के साथ एक्ट्रेस स्लीवलेस वाइट ब्लाउज कैरी किया है. सनग्लासेस, मिनिमम एक्सेसरीज, ऑक्सिडाइज बैंगल्स और साथ में हैंडबैग उनके लुक को ट्रेंडी बनाते हैं.
मृणाल का ये ब्लैक साड़ी लुक भी मिनिमलिस्टिक होने के साथ ही क्लासी है. उन्होंने फ्लोई फैब्रिक का प्लेन साड़ी वियर की है, जिसकी हेमलाइन गोल्डन कलर की है और कर्व डिटेलिंग है. साथ में राउंड नेक का ब्लाउज उनके लुक को सोफेस्टिकेटेड बना रहा है. स्टड-ड्रॉप ईयररिंग, कुंदन वर्क के कंगन और रिंग के साथ लुक को इनहैंस किया गया है.
मृणाल इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनका ये लुक क्लीन और ग्रेसफुल है. एक्ट्रेस ने रेड कलर की साड़ी कैरी की है, जिसके बॉर्डर पर हैवी जरी वर्क है तो वहीं बॉटम पर सीक्वेंस ग्रिड पैटर्न में डॉट्स दिए गए हैं. चोकर नेकपीस, ईयररिंग, जड़ाऊ बैंगल्स और रिंग्स के साथ लुक को कंप्लीट किया गया है.





