Thursday, April 16, 2026
Entertainment

Ramayan Clash: 4000 करोड़ी ‘रामायण’ के लिए बड़ा खतरा! दिवाली पर इस हॉलीवुड फिल्म से होगी टक्कर?

Ramayan Clash: बॉलीवुड के लिए 2026 की शुरुआत एकदम जबरदस्त रही है. ‘धुरंधर 2’ पहले ही कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. पर इस साल और भी कई बड़ी फिल्में आने वाली हैं, जिसमें से एक है रणबीर कपूर की ‘रामायण’. जिस फिल्म को 4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट से तैयार किया गया है. यह इंडियन सिनेमा इतिहास की सबसे महंगी फिल्म है. जहां रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पार्ट 1 दिवाली 2026 में आएगा. तो वहीं पार्ट 2 के लिए 2027 की दिवाली तक का इंतजार करना होगा. नमित मल्होत्रा इस फिल्म को ग्लोबल लेवल पर प्रमोट कर रहे हैं, साथ ही IMAX फॉर्मेट में ही इसे बनाया गया है. पर क्या रणबीर कपूर और यश की फिल्म की राह इतनी आसान होने वाली है? शायद नहीं, किस हॉलीवुड फिल्म की वजह से टेंशन बढ़ सकती है.

Ramayan Clash: 4000 करोड़ी ‘रामायण’ के लिए बड़ा खतरा! दिवाली पर इस हॉलीवुड फिल्म से होगी टक्कर?
Ramayan Clash: 4000 करोड़ी ‘रामायण’ के लिए बड़ा खतरा! दिवाली पर इस हॉलीवुड फिल्म से होगी टक्कर?

दिवाली 2026 सिनेमा प्रेमियों के लिए सबसे बड़े फेस्टिव वीकेंड में से एक रहने वाला है. जब दो-दो जबरदस्त फिल्में सिनेमाघरों में आमने-सामने आ रही हैं. एक तरफ है नीतेश तिवारी की ‘रामायण: पार्ट 1’ और दूसरी फिल्म- जापानी मॉन्स्टर फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’. दोनों फिल्मों ने दिवाली की फेस्टिव टाइमिंग पर रिलीज होने की तैयारी कर ली है. क्यों इसे एक बड़ा मुकाबला माना जा रहा है.

रणबीर की फिल्म से कौन लेगा टक्कर?

दरअसल दुनिया भर में फिल्म ‘गॉडजिला माइनस वन’ के सीक्वल को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. अब उसी पिक्चर का सीक्वल ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ आ रहा है. हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर सामने आया. जिस वीडियो में रिलीज डेट भी बताई गई, जो 6 नवंबर, 2026 है. इसकी पिछली फिल्म में जो दुनिया दिखाई गई थी, दुनिया भर में उसकी काफी तारीफ हुई थी. अब अगली फिल्म को लेकर भी लोगों के बीच तगड़ा एक्साइटमेंट देखा जा रहा है. वैसे तो ‘रामायण’ भारत के अलावा दुनियाभर में रिलीज हो रही है. और ग्लोबल लेवल पर ही यह हॉलीवुड फिल्म ‘रामायण’ को टक्कर देगी. यह क्लैश असल में ‘प्रीमियम स्क्रीन’ के लिए होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ही फिल्मों के बीच IMAX और दूसरे बड़े फॉर्मेट वाली स्क्रीन के लिए जबरदस्त मुकाबला होगा.

दरअसल यह स्क्रीन उन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए बेहद अहम होती हैं, जो शानदार विजुअल्स के लिए जानी जाती हैं. और दोनों ही फिल्मों में यह पहला अहम प्वाइंट है. हालांकि, दोनों ही अलग-अलग जॉनर की फिल्में हैं. एक ही वक्त पर रिलीज होने के बावजूद यह दो अलग-अलग तरह की ऑडियंस को अट्रैक्ट करेगी. पर गॉडजिला फ्रैंचाइजी के पहले से ही बहुत बड़े इंटरनेशनल व्यूअर्स हैं, जिसका सीधा असर रामायण पर पड़ सकता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply