मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Census 2026: 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की स्वगणना, घर बैठे मोबाइल से भर सकेंगे परिवार का ब्योरा, जानें पूरी प्रक्रिया​ | Vande Bharat Special Train: सुबह दिल्ली से बैठें और शाम तक पटना, छठ पर 11 और 13 नवंबर को चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन​ | Bijnor Girl Selling Gang: युवतियों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

देसी Aluminium कंपनियों को राहत! चीन समेत 4 देशों से सस्ते आयात पर भारत सख्त​

कॉमर्स मिनिस्ट्री की इंवेस्टीगेशन यूनिट डीजीटीआर ने चीन, मलेशिया, वियतनाम और थाईलैंड से एल्यूमीनियम प्रोडक्ट्स की कथित डंपिंग के खिलाफ स्वतः पहल करते हुए जांच शुरू की है. भारत इन देशों से होने वाले सस्ते आयात से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों की यूनिट्स को बचाना चाहता है. बकायदा इसके लिए डीजीटीआर ने एक नोटिफिकेशन […]

कॉमर्स मिनिस्ट्री की इंवेस्टीगेशन यूनिट डीजीटीआर ने चीन, मलेशिया, वियतनाम और थाईलैंड से एल्यूमीनियम प्रोडक्ट्स की कथित डंपिंग के खिलाफ स्वतः पहल करते हुए जांच शुरू की है. भारत इन देशों से होने वाले सस्ते आयात से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों की यूनिट्स को बचाना चाहता है. बकायदा इसके लिए डीजीटीआर ने एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. आमतौर पर, घरेलू उत्पादकों की ओर से आवेदन दाखिल किए जाने के आधार पर व्यापार उपचार महानिदेशालय डंपिंगरोधी जांच शुरू करता है. उद्योगों के पास अक्सर व्यापार उपचार जांच के लिए जरूरी जानकारी एवं विशेषज्ञता नहीं होती है. ऐसे में निदेशालय स्वत: पहल कर इन मामलों की जांच करता है.

डंपिंग से घरेलू उद्योग हो रहा नुकसान

डीजीटीआर की अधिसूचना के अनुसार, उसे एल्युमीनियम एक्सट्रूजन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया से रीप्रेजेंटेशन मिले हैं. यह संगठन एल्युमीनियम एक्सट्रूजन प्रोफाइल, स्ट्रक्चर और उत्पादों के 228 मेकर्स का प्रतिनिधित्व करता है. महानिदेशाालय ने कहा कि डंपिंग के जरिए आयात में उल्लेखनीय वृद्धि से घरेलू उद्योग को नुकसान हो रहा है. जांच के दायरे में आने वाले उत्पादों का इस्तेमाल औद्योगिक, परिवहन, बिजली और इंजीनियरिंग से जुड़े कई क्षेत्रों में होता है.

इनमें खिड़कियां, दरवाजे, पर्दे की दीवारें, विभाजन, रेलिंग और प्रकाश व्यवस्था से जुड़े प्रोफाइल, औद्योगिक फ्रेमिंग, सौर ऊर्जा संयंत्रों में इस्तेमाल होने वाली माउंटिंग संरचनाएं, सीढ़ियां, फर्नीचर, रसोई और अलमारी के प्रोफाइल तथा साइकिल के पुर्जे शामिल हैं. डीजीटीआर की 9 नवंबर के नोटिफिकेशन में कहा गया कि उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए और एलेमाई तथा उसके सदस्य उत्पादकों की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर संतुष्ट होने के बाद प्राधिकरण स्वतः पहल करते हुए डंपिंगरोधी जांच शुरू करता है.

डंपिंगरोधी शुल्क लगाने की सिफारिश

इस जांच में निदेशालय उत्पाद की कथित डंपिंग के अस्तित्व, उसकी मात्रा और प्रभाव का पता लगाएगा. साथ ही, वह डंपिंगरोधी शुल्क की ऐसी राशि लगाने की सिफारिश करेगा, जिससे घरेलू उद्योग को हुए नुकसान की भरपाई हो सके. यदि यह साबित होता है कि इन उत्पादों की डंपिंग से घरेलू कंपनियों को गंभीर नुकसान हुआ है, तो डीजीटीआर इन आयातों पर डंपिंगरोधी शुल्क लगाने की सिफारिश करेगा. वित्त मंत्रालय ही डंपिंगरोधी शुल्क लगाने पर अंतिम निर्णय करता है. देश यह पता लगाने के लिए डंपिंगरोधी जांच करते हैं कि क्या सस्ते आयात में अचानक वृद्धि से घरेलू उद्योगों को नुकसान पहुंचा है.

इसकी जवाबी कार्रवाई के तौर पर वे जिनेवा स्थित विश्व व्यापार संगठन की बहुपक्षीय व्यवस्था के तहत ये शुल्क लगाते हैं. इस शुल्क का उद्देश्य व्यापार की निष्पक्ष प्रक्रियाएं सुनिश्चित करना और घरेलू उत्पादकों को विदेशी उत्पादकों एवं निर्यातकों के मुकाबले समान अवसर उपलब्ध कराना है. इस जांच में शामिल सभी देश इस संगठन के सदस्य हैं. भारत सस्ते आयात से निपटने के लिए चीन समेत विभिन्न देशों से आने वाले कई उत्पादों पर पहले ही डंपिंगरोधी शुल्क लगा चुका है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY