मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Voter List SSR Update: उत्तर प्रदेश समेत 4 चुनावी राज्यों में वोटर्स की संख्या बढ़ी, SSR के आंकड़ों ने चौंकाया​ | मम्मी-पापा की गोद वाली लड़ाई अलाउद्दीन तक आई, भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा काफूर वाला सवाल​ | क्रिकेट से स्टार्टअप तक…धोनी ने कैसे बनाया 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस एम्पायर, जानें कहां-कहां लगाया है पैसा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मम्मी-पापा की गोद वाली लड़ाई अलाउद्दीन तक आई, भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा काफूर वाला सवाल​

नई दिल्ली; कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार भाजपा के निशाने पर हैं। आलम यह है कि मम्मापापा के गोद की लड़ाई अब अलाउद्दीन खिलजी तक पहुंच गई है। मंगलवार को भाजपा ने राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि डर, गुस्सा और नफरत ने भाजपा और उसके समर्थकों के […]

नई दिल्ली; कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार भाजपा के निशाने पर हैं। आलम यह है कि मम्मापापा के गोद की लड़ाई अब अलाउद्दीन खिलजी तक पहुंच गई है। मंगलवार को भाजपा ने राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि डर, गुस्सा और नफरत ने भाजपा और उसके समर्थकों के दिलों में जाल बुन दिया है। भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा कि उन लोगों के नाम बताएं जिन्होंने होयसला की ऐतिहासिक राजधानी हलेबिदु को लूटा। नेता प्रतिपक्ष के पोस्ट को रीट्वीट करते हुए पूछा, ‘मिस्टर गांधी, जैसा कि आपने हलेबिदु के बारे में पोस्ट किया है तो आपसे कुछ सवाल हैं।’

क्या आपको पता है
भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा कि क्या उन्हें पता है कि होयसलाओं की राजधानी द्वारसमुद्र को हलेबिदु क्यों कहा जाने लगा। क्या आप बता सकते हैं कि यहां पर किसने लूटपाट की थी? इसके आगे भाजपा की पोस्ट में लिखा गया है कि हम बता सकते हैं। पोस्ट में कहा गया है कि 1311 में अलाउद्दीन खिलजी के जनरल मलिक काफूर और 132627 में मुहम्मद बिन तुगलक की सेना ने यहां पर लूटपाट की थी। क्या आप उन्हें शर्मिंदा कर सकते हैं? पोस्ट में यह भी पूछा गया कि मंदिर परिसर में मूर्तियों के चेहरे और हाथ किसने तोड़े? साथ ही राहुल गांधी से कहा गया कि ‘सत्यम शिवम सुंदरम्’ में सत्यम् सबसे पहले आता है।

क्या है मामला
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर कर्नाटक के होयस्लेश्वर मंदिर की 12वीं सदी की एक मूर्ति साझा किए जाने के बाद आई। इस मूर्ति में देवी पार्वती को भगवान शिव की गोद में बैठे हुए दिखाया गया है। राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन के दौरान अपने मातापिता के रिश्ते का जिक्र करते हुए बताया था कि उनकी मां भोजन के समय उनके पिता राजीव गांधी की गोद में बैठा करती थीं। उनके इस बयान की राजनीतिक विरोधियों ने आलोचना की।

इसके बाद राहुल गांधी ने मंदिर की उक्त मूर्ति की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। रायबरेली से सांसद ने पोस्ट में कहा कि एक सच्चे हिंदू के रूप में यह मेरा कर्तव्य है कि मैं उन्हें इस जाल से मुक्त करूं, ताकि वे भी अपने जीवन में प्रेम और अपनेपन की अद्भुत सुंदरता और आनंद को महसूस कर सकें। सत्यं शिवं सुंदरम्।

असम के सीएम भी भड़के
वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राजीव गांधी व सोनिया गांधी की तुलना भगवान शिव व देवी पार्वती से करने के लिए मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कोई भी मनुष्य कभी भगवान नहीं बन सकता। शर्मा ने कहा कि जब कोई व्यक्ति भगवान के समक्ष शीश नवाने के बजाय स्वयं को भगवान के रूप में पेश करने लगता है, तो उसका पतन तेजी से शुरू हो जाता है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि नश्वर मनुष्यों को शिव और पार्वती के रूप में पेश करना भक्ति नहीं है। यह ऐसा अहंकार है, जो खुद को दिव्य मानने लगा है। कोई गांधी, बल्कि कोई भी मनुष्य कभी भगवान नहीं बन सकता।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY