सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
घर के ड्राइंग रूम से HC में पेश हुए SDM, जज हैरान, DM पर भी उठाए सवाल, जवाब तलब​ | Nvidia Jensen Huang: एनवीडिया में जेन्सेन हुआंग की वापसी, बोर्ड ने सर्वसम्मति से CEO और प्रेसिडेंट पद पर किया बहाल​ | नोएडा: जिस घर से उठनी थी बेटी की डोली, वहां उठीं पिता-पुत्र की अर्थियां; सिलेंडर ब्लास्ट में गई जान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

घर के ड्राइंग रूम से HC में पेश हुए SDM, जज हैरान, DM पर भी उठाए सवाल, जवाब तलब​

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चित्रकूट के उप जिलाधिकारी प्रसून कश्यप के सरकारी कार्यालय के बजाय अपने घर के ड्राइंग रूम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश होने पर कड़ी हैरानी जताई है. अदालत ने इस मामले में न केवल एसडीएम के पेश होने के तरीके पर सवाल उठाए, बल्कि जिलाधिकारी की भूमिका को लेकर […]

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चित्रकूट के उप जिलाधिकारी प्रसून कश्यप के सरकारी कार्यालय के बजाय अपने घर के ड्राइंग रूम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश होने पर कड़ी हैरानी जताई है. अदालत ने इस मामले में न केवल एसडीएम के पेश होने के तरीके पर सवाल उठाए, बल्कि जिलाधिकारी की भूमिका को लेकर भी गंभीर टिप्पणी की है.

न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी की एकलपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि एसडीएम को अदालत के समक्ष अपने कार्यालय से पेश होना चाहिए था. यदि इंटरनेट कनेक्टिविटी की कोई समस्या थी, तो जिलाधिकारी अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने की व्यवस्था कर सकते थे.

हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी पर भी उठाया सवाल

अदालत ने इस बात पर भी सवाल खड़ा किया कि आखिर जिलाधिकारी ने एसडीएम को अपने आवास के ड्राइंग रूम से पेश होने की अनुमति किस आधार पर दी? कोर्ट ने स्पष्ट किया कि न्यायिक कार्यवाही में अधिकारियों की पेशी निर्धारित गरिमा और व्यवस्था के अनुरूप होनी चाहिए.

यह पूरा मामला मैनपुरी निवासी सुनील की ओर से दाखिल याचिका की सुनवाई के दौरान सामने आया. याचिका का निपटारा करते हुए हाईकोर्ट ने एसडीएम के इस आचरण को गंभीरता से लिया.

मुख्य सचिव को आदेश के प्रति भेजने का निर्देश

इस मामले में अदालत ने एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई पर विचार करने के लिए अपने आदेश की प्रति प्रदेश के मुख्य सचिव को भेजने का निर्देश भी दिया है. हाईकोर्ट की इस टिप्पणी के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की अदालत में पेशी के तौरतरीकों और अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर मामला चर्चा में आ गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY