सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Aprilia की नई मैक्सी-स्कूटर रेंज लॉन्च, नए इंजन और फीचर्स के साथ हुई वापसी​ | दिल्ली में थमी सोने-चांदी की चाल! सुस्त मांग के बीच क्या हैं आज का भाव​ | Aligarh News: ‘तीन तलाक दिया, फिर 2 देवरों के साथ कराया हलाला’… महिला बोली- मुझे पति से बचा लो​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

वृंदावन से जुड़े लापता युवाओं के मामलों में पुलिस ने तेज की जांच, सागर के युवक के बाद अब नोएडा की युवती भी मिसिंग​

मथुरा के वृंदावन स्थित केली कुंज धाम को लेकर पिछले कुछ दिनों से कई परिवार अपने बच्चों के लापता होने की शिकायतों और आरोपों के साथ यहां पहुंच रहे हैं. परिजनों का आरोप है कि उनके बच्चे सोशल मीडिया पर संत प्रेमानंद महाराज के वीडियो से प्रभावित होकर वृंदावन आए और इसके बाद घर वापस […]

मथुरा के वृंदावन स्थित केली कुंज धाम को लेकर पिछले कुछ दिनों से कई परिवार अपने बच्चों के लापता होने की शिकायतों और आरोपों के साथ यहां पहुंच रहे हैं. परिजनों का आरोप है कि उनके बच्चे सोशल मीडिया पर संत प्रेमानंद महाराज के वीडियो से प्रभावित होकर वृंदावन आए और इसके बाद घर वापस नहीं लौटे. इन मामलों के बीच पुलिस की जांच में हाथरस के 16 वर्षीय अनुज और कासगंज के 16 वर्षीय मयंक की बरामदगी हुई है. वहीं नोएडा से एक पिता भी अपनी 37 वर्षीय बेटी की तलाश में वृंदावन पहुंचे हैं. उनका कहना है कि बेटी घर से वृंदावन स्थित केली कुंज धाम जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी.

सबसे पहले हाथरस का एक परिवार केली कुंज धाम के बाहर पहुंचा था. परिजनों ने आरोप लगाया कि उनका 16 वर्षीय बेटा अनुज 27 जून को वृंदावन आया था और यहां दीक्षा लेने के बाद घर वापस नहीं लौटा. परिवार ने धाम के बाहर प्रदर्शन भी किया था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो शनिवार को अनुज बरसाना के लाडली दास आश्रम में मिला.

परिजनों ने लगाए आरोप

जांच में सामने आया कि अनुज पिछले करीब 15 दिनों से आश्रम में रह रहा था. बताया जा रहा है कि वह चोला पहनता था और अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने बाल भी कटवा लिए थे. पुलिस ने अनुज को बरामद करने के बाद उसके परिवार को सौंप दिया. इसके बाद कासगंज का एक परिवार अपने 16 वर्षीय बेटे मयंक उर्फ मनु की तलाश में केली कुंज धाम पहुंचा. परिवार का आरोप था कि मयंक सोशल मीडिया पर संत प्रेमानंद महाराज के वीडियो देखने के बाद प्रभावित हुआ और ट्रेन से मथुरा पहुंचा था. इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा.

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मयंक के प्रयागराज में होने की जानकारी जुटाई. पुलिस ने मयंक और उसके परिजनों की वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कराई और उसकी पहचान की पुष्टि की. अब पुलिस द्वारा मयंक को उसके परिवार को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है. मयंक की बरामदगी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस उसे उसके परिजनों से वीडियो कॉल पर बात कराती दिखाई दे रही है.

नोएडा की युवती मिसिंग

इसी बीच महाराष्ट्र की एक महिला भी अपने बेटे की तलाश में केली कुंज धाम पहुंची. महिला ने आरोप लगाया कि पहले धाम में उसके बेटे की पहचान किए जाने की बात कही गई, लेकिन बाद में धाम की ओर से उसे अपना बेटा मानने से इनकार कर दिया गया. फिलहाल महिला के बेटे का पता नहीं चल पाया है. वहीं नोएडा से एक पिता भी अपनी 37 वर्षीय बेटी की तलाश में वृंदावन पहुंचे हैं. उनका कहना है कि बेटी घर से वृंदावन स्थित केली कुंज धाम जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी.

हालांकि इस मामले में अभी पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. लगातार सामने आ रहे इन मामलों के बीच पुलिस विभिन्न शिकायतों और सूचनाओं की जांच कर रही है. बरामद युवाओं को उनके परिवारों से मिलाया जा रहा है, जबकि अन्य मामलों में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY