UP BJP Appointed: उत्तर प्रदेश बीजेपी ने अपने मीडिया विभाग का पुनर्गठन करते हुए नई टीम की घोषणा कर दी है।

प्रदेश स्तर के साथसाथ क्षेत्रीय स्तर पर भी मीडिया से जुड़ी जिम्मेदारियां तय की गई हैं। हिमांशु दुबे और दीपक बघेल को प्रदेश मीडिया सहसंयोजक बनाया गया है, जबकि समीर सिंह समेत 31 नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।
नई टीम में चंद्र मोहन चौबे समेत 25 नेताओं को मीडिया पैनलिस्ट बनाया गया है। वहीं दिवस चतुर्वेदी और मनोज त्रिवेदी को मीडिया वॉच से जुड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने प्रदेश के अलगअलग क्षेत्रों के लिए भी मीडिया संयोजकों की तैनाती की है।
देखें लिस्ट…
छह क्षेत्रों के मीडिया संयोजक तय
क्षेत्रीय स्तर पर गजेंद्र शर्मा को पश्चिम, अंकित माहेश्वरी को ब्रज और अनूप अवस्थी को कानपुर क्षेत्र का मीडिया संयोजक बनाया गया है। इसी तरह आकाश मिश्रा को अवध, मधुकर चित्रांश को काशी और राहुल तिवारी को गोरखपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश मीडिया सहसंयोजक भी बदले
प्रदेश बीजेपी की नई मीडिया टीम में प्रदेश मीडिया सहसंयोजक, प्रवक्ता, पैनलिस्ट और क्षेत्रीय मीडिया पदों पर नियुक्तियां शामिल हैं।
पार्टी ने इससे पहले भी एससी और महिला मोर्चा समेत संगठन के विभिन्न हिस्सों में बदलाव किए हैं। ये बदलाव ऐसे समय किए जा रहे हैं जब उत्तर प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव 2027 में होना है।