Health

लिवर में बार-बार इंफेक्शन होना क्या कैंसर का संकेत है? एक्सपर्ट से जानें

लिवर हमारे शरीर का एक बेहद जरूरी अंग है, जो शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने और पाचन प्रक्रिया को सही बनाए रखने में मदद करता है, लेकिन जब लिवर में बार-बार इंफेक्शन होने लगे, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. लिवर इंफेक्शन के सामान्य कारणों में वायरल हेपेटाइटिस जैसे हेपेटाइटिस A, B, C, खराब खानपान, अधिक तला-भुना खाना, अल्कोहल का सेवन, दूषित पानी और कमजोर इम्यूनिटी शामिल हैं.

लिवर में बार-बार इंफेक्शन होना क्या कैंसर का संकेत है? एक्सपर्ट से जानें
लिवर में बार-बार इंफेक्शन होना क्या कैंसर का संकेत है? एक्सपर्ट से जानें

इसके अलावा कुछ दवाओं का अधिक सेवन या लिवर से जुड़ी पुरानी बीमारी भी इसका कारण बन सकती है. कई लोग शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे समस्या बढ़ सकती है. बार-बार में इंफेक्शन होना शरीर के अंदर किसी गड़बड़ी का संकेत दे सकता है, इसलिए इसे समझना जरूरी है. ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या यह कैंसर का संकेत तो नहीं. आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं.

लिवर में बार-बार इंफेक्शन होना क्या कैंसर का संकेत है?

लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डायरेक्टर एचओडी डॉ. एल.एच. घोटेकर बताते हैं कि हर बार लिवर में इंफेक्शन होना कैंसर का संकेत नहीं होता. अधिकतर मामलों में यह संक्रमण, लाइफस्टाइल या इम्यूनिटी से जुड़ी समस्याओं के कारण होता है. हालांकि, अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है या बार-बार दोहराई जाती है, तो यह किसी गंभीर स्थिति की ओर इशारा कर सकती है.

ऐसे में जरूरी है कि इसे नजरअंदाज न किया जाए और सही समय पर जांच कराई जाए. डॉक्टर की सलाह से किए गए टेस्ट यह पता लगाने में मदद करते हैं कि इसके पीछे असली कारण क्या है. समय पर जांच और इलाज से स्थिति को कंट्रोल किया जा सकता है और किसी भी बड़े खतरे से बचाव संभव होता है.

लिवर को स्वस्थ कैसे रखें?

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित डाइट लेना बहुत जरूरी है. तला-भुना और ज्यादा मसालेदार भोजन कम करें और साफ-सुथरा खाना खाएं. अल्कोहल से दूरी बनाए रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. नियमित व्यायाम और अच्छी नींद भी लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करती है. इसके अलावा, संक्रमण से बचाव के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना और समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाना जरूरी है.

कब डॉक्टर से संपर्क करें?

अगर बार-बार बुखार, पेट में दर्द, उल्टी, पीलिया या अधिक थकान जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. लंबे समय तक लक्षण बने रहने या बार-बार इंफेक्शन होने पर जांच कराना जरूरी है. समय पर इलाज से गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply