Viral

जेडी वेंस, विटकॉफ से कुशनर तक… PAK जा रहे US डेलिगेशन में कौन-कौन?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के शांतिवार्ता के दूसरे राउंड के लिए अमेरिकी टीम सोमवार को पाकिस्तान जाएगी. ट्रंप के इस ऐलान के बाद बुधवार तक खत्म होने वाले नाजुक सीजफायर के बढ़ने की उम्मीद बढ़ गई है, जबकि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट पर गतिरोध अभी भी जारी है. इस ऐलान के साथ ट्रंप ने ईरान को ये धमकी भी दी है कि अगर ईरान उसका प्रस्ताव नहीं मानता, तो वह फिर से उसके बुनियादी ढांचे को निशाना बनाएगा.

जेडी वेंस, विटकॉफ से कुशनर तक… PAK जा रहे US डेलिगेशन में कौन-कौन?
जेडी वेंस, विटकॉफ से कुशनर तक… PAK जा रहे US डेलिगेशन में कौन-कौन?

ईरान ने बातचीत की अभी तक पुष्टि नहीं की है, लेकिन उसके मुख्य बातचीत करने वाले, संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालीबाफ ने शनिवार देर रात सरकारी टेलीविजन पर दिखाए गए एक इंटरव्यू में कहा कि डिप्लोमेसी के क्षेत्र में कोई पीछे नहीं हटेगा, साथ ही उन्होंने माना कि दोनों पक्षों के बीच अभी भी बहुत बड़ा अंतर है. व्हाइट हाउस ने बताया कि वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस, इस्लामाबाद वार्ता के लिए जाने वाली डेलिगेशन नेतृत्व कर रहे हैं. वेंस के साथ स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर भी पाकिस्तान जाने वाले डेलिगेशन में शामिल हैं. पहले राउंड की वार्ता में भी ये तीनों शामिल हुए थे.

इस्लामाबाद में सुरक्षा की कड़े इंतजाम

उधर, पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस्लामाबाद में सुरक्षा कड़ी करना शुरू कर दी है. एक अधिकारी ने कहा कि मध्यस्थता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. अमेरिका की एडवांस सिक्योरिटी टीमें पहले से ही पाकिस्तान आ चुकी हैं. वहीं,ईरान ने शनिवार को कहा कि उसे अमेरिका से नए प्रस्ताव मिले हैं.

बातचीत का पिछला दौर पटरी से उतर गया था

हालांकि ये साफ नहीं हुआ है कि दोनों पक्षों ने यह साफ नहीं किया है कि उनका उन मुद्दों पर रुख बदला है या नहीं, जिनकी वजह से बातचीत का पिछला दौर पटरी से उतर गया था. इन मुद्दों में ईरान का न्यूक्लियर एनरिचमेंट प्रोग्राम, उसके क्षेत्रीय प्रॉक्सी और होर्मुज स्ट्रेट पर कंट्रोल शामिल हैं.

ट्रंप ने फिर अपनी धमकियों को दोहराया

ट्रंप ने फिर से ईरानी इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ अपनी धमकियों को दोहराया है. जिसके बाद उनको बहुत आलोचना हुई है और युद्ध अपराधों की चेतावनी दी गई है. ट्रंप ने लिखा, “अगर ईरान अमेरिका द्वारा प्रस्तावित डील से सहमत नहीं होता है, तो अमेरिका ईरान में हर एक पावर प्लांट और हर एक पुल को गिरा देगा.”

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply