शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Goldy Brar FBI Most Wanted List: गोल्डी बराड़ पर FBI का बड़ा एक्शन, अमेरिका के 10 मोस्ट वॉन्टेड भगोड़ों की सूची में शामिल​ | बरेली में किसान की मौत से हड़कंप, पूर्व कुलपति पर लगाए गंभीर आरोप, सुसाइड नोट में लिखा- मेरे बच्चों का ख्याल रखना​ | MP Bhopal Property Fraud Case: प्रॉपर्टी के नाम पर 30 करोड़ की ठगी करने वाले बंटी-बबली धराए, पुलिस ने अयोध्या नगर से किया गिरफ्तारए कोर्ट से जारी हो चुके 15 वारंट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पशुओं का जानलेवा बीमारियों से होगा बचाव, भारतीय वैज्ञानिकों ने विकसित किए कई स्वदेशी टीके​

भारतीय चिकित्सा विज्ञान अब कई नए इनोवेशन कर रहा है और पशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी नई उपलब्धियां हासिल हुई हैं. पशुओं में होने वाली कई ऐसी बीमारियां हैं जो जानलेवा होती हैं. इन डिजीज से बचाव के लिए भारतीय वैज्ञानिकों ने पिछले कुछ सालों में कई स्वदेशी टीके तैयार किए हैं. इस तरह […]

भारतीय चिकित्सा विज्ञान अब कई नए इनोवेशन कर रहा है और पशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी नई उपलब्धियां हासिल हुई हैं. पशुओं में होने वाली कई ऐसी बीमारियां हैं जो जानलेवा होती हैं. इन डिजीज से बचाव के लिए भारतीय वैज्ञानिकों ने पिछले कुछ सालों में कई स्वदेशी टीके तैयार किए हैं. इस तरह से पशुधन की सुरक्षा में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है. इससे न सिर्फ वैक्सीन के लिए विदेशों पर निर्भरता कम होगी, पशुओं में होने वाली गंभीर बीमारियों पर भी लगाम लगाई जा सकेगी.

पशुओं को होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए तैयार किए गए ये टीके आने वाले समय में बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. इससे पशु पालकों की चिंता भी कम होगी. इस आर्टिकल में जानिए कि जानवरों में होने वाली किनकिन बीमारियों की स्वदेशी वैक्सीन देश में बन चुकी हैं.

20192020 में बनी वैक्सीन

भारतीय वैज्ञानिकों ने आधुनिक जैवप्रौद्योगिकी की मदद से कई महत्वपूर्ण बीमारियों के स्वदेशी टीके विकसित किए हैं. साल 2019 में गंबोरो बीमारी से मुर्गियों को बचाने के लिए सबवायरल पार्टिकल आधारित वैक्सीन विकसित की गई. वहीं, 2020 में ब्रुसेलोसिस की रोकथाम के लिए ब्रुसेला एबॉर्टस S19 डेल्टापर यानी दीवा वैक्सीन तैयार की गई. इसके अलावा सूअरों को क्लासिकल स्वाइन फीवर से बचाने के लिए भी स्वदेशी सेल कल्चर वैक्सीन विकसित की गई.

लंपी की स्वदेशी वैक्सीन भी बनाई गई

साल 2022 में लंपी बीमारी के खिलाफ स्वदेशी वैक्सीन का विकास एक बड़ी उपलब्धि रहा. राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र, हिसार और भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने मिलकर ‘लम्पीप्रोवैकइंड’ वैक्सीन तैयार की. लंपी बीमारी के चलते देशभर में बड़ी संख्या में पशु प्रभावित हुए थे और पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था. स्वदेशी वैक्सीन बनने से इसके बड़े पैमाने पर उत्पादन का रास्ता खुला और विदेशी निर्भरता कम करने में मदद मिली.

अफ्रीकन स्वाइन फीवर की वैक्सीन भी बनी

अब अफ्रीकन स्वाइन फीवर के खिलाफ भी भारत ने स्वदेशी वैक्सीन विकसित कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान ने यह टीका तैयार किया है. अगस्त 2026 में इस वैक्सीन को राष्ट्र को समर्पित किया गया.

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके उत्पादन में महंगी विदेशी पेटेंट वाली सेल लाइन की जरूरत नहीं होगी. एमए104 सेल लाइन आधारित यह वैक्सीन भविष्य में कम लागत पर बड़े पैमाने पर तैयार की जा सकेगी. इससे खासतौर पर सूअर पालन करने वाले किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY