मंगलवार, 15 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
बरेली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; 6 पर हत्या का केस​ | RDSO Rishwat Case: लखनऊ में 4 लाख की रिश्वत लेते 2 अधिकारियों समेत 4 गिरफ्तार, लखनऊ-कोलकाता और बिहार में CBI की छापेमारी​ | योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यूपी में 15,012 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की डेट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यूपी में 15,012 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की डेट​

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी सरकार युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर उपलब्ध कराया है. आयोग […]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी सरकार युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर उपलब्ध कराया है. आयोग ने असिस्टेंट टीचर और लेक्चरर के कुल 15,012 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए दो महत्वपूर्ण विज्ञापन जारी किए हैं. इससे प्रदेश के हजारों शिक्षित युवाओं को शिक्षक बनने का अवसर मिलेगा.

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी के 897 रिक्त पदों और बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक के 11,508 रिक्त पदों का विज्ञापन जारी किया गया है. इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रवक्ता संवर्ग के 2,607 रिक्त पदों के लिए भी विज्ञापन जारी किया गया है.

15,012 पदों के लिए दो विज्ञापन, आवेदन प्रक्रिया अलगअलग

आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के तहत सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी और सहायक अध्यापक, शहरी के पदों पर भर्ती की जाएगी. इन दोनों कैटेगरी में कुल 12,405 पद शामिल हैं. वहीं विज्ञापन संख्या06/2026 के तहत पीजीटी के 2,607 पदों पर भर्ती होगी. इस तरह दोनों विज्ञापनों के माध्यम से कुल 15,012 रिक्त पदों को भरा जाएगा.

12,405 सहायक अध्यापक पदों के लिए 16 सितंबर से आवेदन

सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी एवं सहायक अध्यापक, शहरी के पदों के लिए विज्ञापन के तहत 15 सितंबर को विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू होगी. अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी डेट 15 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है. ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर, 2026 होगी, जबकि इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 3 और 4 दिसंबर, 2026 को प्रस्तावित है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत 897 सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी और बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत 11,508 सहायक अध्यापक शहरी के पदों पर चयन किया जाएगा.

पीजीटी के 2,607 पदों के लिए 18 सितंबर से आवेदन

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता संवर्ग के 2,607 रिक्त पदों के लिए आयोग ने विज्ञापन जारी किया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी. वहीं, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है और ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर, 2026 होगी, जबकि परीक्षा 15 और 16 दिसंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी.

वन टाइम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था लागू

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू की है. संबंधित पदों के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को ओटीआर प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके बाद ही वो इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आयोग की ओर से अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वो आवेदन की आखिरी डेट का इंतजार किए बिना समय से रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

डिटेल नोटिफिकेशन पढ़कर ही करें आवेदन

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने अभ्यर्थियों से अपील की कि आवेदन करने से पहले आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध डिटेल नोटिफिकेशन को पढ़ लें. उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग द्वारा विज्ञापित पदों की अर्हता एवं पात्रता के संबंध में अलग से कोई सूचना नहीं दी जाएगी. अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित डिटेल, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, परीक्षा कार्यक्रम और अन्य जरूरी निर्देशों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in देख सकते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY