भारतीय क्रिकेट टीम में बीते समय में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। आने वाले समय में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिसका बड़ा कारण है कि अब कोच टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाह रही है, ऐसे में भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

वहीं बीते समय में भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर काफी ज्यादा खबरे सामने आ रही थीं। मौजूदा समय में कई खिलाड़ियों के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर पर सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में खबर सामने आई है कि टीम के 6 बेहतरीन खिलाड़ी जल्द ही संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। तो आइए आइए आपको भी इन खिलाड़ियों के बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं।
ROOK का नाम है लिस्ट में सबसे ऊपर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली काफी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आते हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों मे T20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
अब दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए केवल वनडे क्रिकेट खेलते हुए नजर आते हैं। ऐसे में अगर भारतीय मैनेजमेट टीम युवा खिलाड़ियों को मौका देती है, तो यह दोनों खिलाड़ी वनडे से भी संन्यास ले सकते हैं।
मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार
भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी एक अहम खिलाड़ी हैं, लेकिन मौजूदा समय में वह अपनी इंजरी के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं, ऐसे में अगर युवा खिलाड़ियों को मौका दे दिया जाता है, तो शमी के लिए टीम में वापसी के सभी दरवाजे बंद हो जाएंगे। टीम में जगह ने मिलने पर वह संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
वहीं भुवनेश्वर कुमार जैसे बेहतरीन और कमाल के गेंदबाज को भी टीम में मौका नहीं दिया जा रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार भुवनेश्वर कुमार को नजरअंदाज किया जा रहा है। ऐसे में वह अपने इंटरनेशनल करियर पर विराम लगा सकते हैं।
रविंद्र जडेजा और ईशांत शर्मा को भी नहीं मिल रहा Team India में मौका
रवींद्र जडेजा बेहतरीन और अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। बीते साल 2024 के t20 वर्ल्ड कप के बाद जडेजा ने T20 प्रारुप से संन्यास ले लिया था। जिसके बाद अब वह केवल वनडे और टेस्ट प्रारुप में भारतीय टीम का हिस्सा बनते हैं। लेकिन जडेजा को बीते समय से किसी भी सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं बनाया जा रहा है। ऐसे में वह अपने इंटरनेशनल करियर को अलविदा बोल सकते हैं।
दूसरी ओर अनुभवी और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को भी भारतीय टीम में वापसी का कोई भी कारण नहीं मिल रहा है। ईशांत काफी लंबे समय में टीम का हिस्सा नहीं है। आने वाले समय में युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने के बाद ईशांत की वापसी और भी ज्यादा मुश्किल हो जाएगी। इस लिए वह भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।