: में टीचर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट टीचर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 12 हजार 405 पद भरे जाएंगे। इनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग के पद शामिल हैं।

12 हजार 405 पदों पर होगी भर्ती
के अनुसार भर्ती में 897 पद माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत असिस्टेंट टीचर संबद्ध प्राइमरी के हैं। ये पद अशासकीय सहायता प्राप्त मिडिल स्कूलों के लिए हैं। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग में असिस्टेंट टीचर शहरी के 11 हजार 508 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस तरह दोनों विभागों में कुल 12 हजार 405 पदों पर नियुक्ति होगी।
आवेदन से पहले OTR जरूरी
कैंडिडेट्स को आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आयोग ने साफ किया है कि OTR पूरा होने के बाद ही सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी और सहायक अध्यापक शहरी पदों के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इसलिए कैंडिडेट्स को आवेदन शुरू करने से पहले OTR से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
ये खबर भी पढ़ें:
इन तारीखों का रखें ध्यान
नोटिफिकेशन 05/2026 के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन की शुरुआत 16 सितंबर 2026 से होगी। कैंडिडेट्स 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। वहीं आवेदन में सुधार करने की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर 2026 तय की गई है।
ये खबर भी पढ़ें:
दिसंबर में होगी परीक्षा
के मुताबिक असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को होना प्रस्तावित है। परीक्षा को लेकर आयोग की ओर से आगे जरूरी दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़ी अपडेट के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें।