सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
कौशांबी में जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! भाई-भाभी ने मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट​ | शेयर बाजार में ​कोहराम: हाई से 2,267 अंक नीचे आया सेंसेक्स, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़​ | West Bengal Name Change: अब पश्चिम बंगाल कहलाएगा पश्चिम बंगा! 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव, देश में पहले भी बदले 6 राज्यों के नाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

आंखों से हाथ तक…क्यों फड़कने लगते हैं अंग, जानें वजह और कब ये नुकसानदायक हो सकता है​

आंख फड़क रही है…आपने भी ऐसा कहते किसी न किसी को सुना होगा या फिर खुद भी कभी अपने शरीर के किसी अंग में फड़कन महसूस की होगी. इसको लोग मान्यताओं में कई चीजों सो जोड़ते हैं, लेकिन साइंटिफिक तरीके से देखा जाए तो ये एक नॉर्मल कंडीशन होती है, जिसमें मांसपेशियों में अपने आप […]

आंख फड़क रही है…आपने भी ऐसा कहते किसी न किसी को सुना होगा या फिर खुद भी कभी अपने शरीर के किसी अंग में फड़कन महसूस की होगी. इसको लोग मान्यताओं में कई चीजों सो जोड़ते हैं, लेकिन साइंटिफिक तरीके से देखा जाए तो ये एक नॉर्मल कंडीशन होती है, जिसमें मांसपेशियों में अपने आप कंपन होना महसूस होता है. हालांकि इसके पीछे की वजह आपके डेली रूटीन से जुड़ी हो सकती है. अंगों के फड़कने को मेडिकल साइंस में कैसे देखा जाता है, क्या लगातार किसी अंग का फड़कना नुकसानदायक हो सकता है. इस बारे एक्सपर्ट से जानते हैं.

अंगों के फड़कने को वैसे तो सामान्य ही माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों को में ये कंडीशन बारबार होती रहती है. इसी के साथ झुनझुनी भी हो सकती है. अगर ऐसा हो तो ध्यान देने की आवश्यकता होती है. चलिए जान लेते हैं इसपर एक्सपर्ट की क्या राय है.

अंगों का फड़कना मेडिकल भाषा में

अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल कानपुर के सीनियर कंसल्टेंट, न्यूरोलॉजिस्ट, डॉक्टर जुबैर सरकार ने बताया, शरीर के अलगअलग अंगों, जैसे आंखों की पलक, होंठ, चेहरे, हाथपैर या शरीर के किसी अन्य हिस्से का अचानक फड़कना आम बात है. मेडिकल भाषा में इसे मसल ट्विचिंग या फैसिकुलेशन कहा जाता है. दरअसल, जब मांसपेशियां बिना किसी इच्छा के अपने आप सिकुड़ने या हिलने लगती हैं, तो हमें अंगों में फड़कन महसूस होती है.

क्या हो सकते हैं इसके कारण?

डॉक्टर जुबैर कहते हैं कि अंगों के फड़कने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे मानसिक तनाव, चिंता, नींद पूरी न होना, ज्यादा थकान, चायकॉफी का अधिक सेवन, शरीर में पानी की कमी या कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी तत्वों की कमी. कई बार लगातार मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करने से भी आंखों की पलक फड़कने लगती है.

क्या ये नुकसानदायक हो सकता है?

डॉ. जुबैर सरकार ने बताया, आमतौर पर यह अंगों का फड़कना कोई गंभीर समस्या नहीं होती है. पर्याप्त नींद लेने, आराम करने, पानी पीने और तनाव कम करने से ठीक हो जाती है, लेकिन अगर शरीर के किसी हिस्से में लगातार फड़कन हो रही है या इसके साथ हाथपैर में कमजोरी, सुन्नपन, दर्द अथवा चलनेफिरने में परेशानी हो रही है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

असामान्य लक्षण पर डॉ. से मिलें

कभीकभी किसी अंग का फड़कना सामान्य है, लेकिन ऐसी स्थिति अक्सर बनी रहे या सुन्न, दर्द, जैसे लक्षण भी दिखें या फिर उस दौरान आपको असहज महसूस होता हो तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, ताकि जांच के बाद फड़कन की सही वजह का पता लगाया जा सके.

इन बातों पर करें गौर

  • क्या कोई नई दवा लेने के बाद शरीर के किसी अंग में फड़कन बनी हुई है?
  • अंग फड़कने पर संवेदनशीलता कम तो नहीं हो रही या सुई की चुभन जैसा तो नहीं लग रहा.
  • अंग फड़कने की समस्या बारबार हो रही है या कई दिनों से लगातार बनी हुई है.
  • जीभ में अगर फड़कन महसूस हो रही है तो उस दौरान बोलने में परेशानी तो नहीं हो रही.
  • हाथपैरों का कोई हिस्सा फड़क रहा है तो कमजोरी या भारीपन तो नहीं लग रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY