मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
उनके बिना जिंदगी खाली है, Dharmendra की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं Hema Malini​ | SBI की चेतावनी: ब्याज दरों में 0.50% का बड़ा उछाल पड़ सकता है भारी! जीडीपी को हो सकता है नुकसान​ | पुरानी रंजिश में चली गोली, युवक का पेट चीरते हुए महिला को लगी; ​अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बर्थडे पार्टी में दाल-बाटी खाने को लेकर झगड़ा, नर्मदापुरम में दोस्त ने घोंपा चाकू; युवक की हालत नाजुक​

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां इटारसी में आयोजित एक बर्थडे पार्टी में हुए झगड़े के बाद एक युवक ने दूसरे की पेट में ताबड़तोड़ चाकू घोंप दिया. इस वारदात में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक […]

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां इटारसी में आयोजित एक बर्थडे पार्टी में हुए झगड़े के बाद एक युवक ने दूसरे की पेट में ताबड़तोड़ चाकू घोंप दिया. इस वारदात में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक आरोपी और पीड़ित दोस्त हैं.

नर्मदापुरम के इटारसी में पथरोटा थाना प्रभारी सुरेखा निमोदा के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है. अब तक की जांच में पता चला है कि पीड़ित सोनू अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी करने इटारसी के समीप तिलक सिंदूर मंदिर गया था. वहां दालबाटी खाने का आयोजन था. इसमें किसी बात को लेकर सोनू और पुरानी इटारसी के रहने वाले अंकित रजक के बीच कहासुनी हुई थी.

रास्ते में रोककर लिया बदला

पुलिस के मुताबिक उस समय पार्टी में मौजूद सभी दोस्तों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया, लेकिन अंकित भीतर ही भीतर बदले की आग में सुलगता रहा. इसी बीच सोमवार की शाम करीब 7 बजे सोनू अपने दोस्त नरेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर इटारसी लौट रहा था. इस दौरान जमानी रोड पर तिलक सिंदूर कुएं के पास उसने टॉयलेट के लिए बाइक रोक दी. इतने में वहां पहुंचे अंकित ने चाकू से सोनू के ऊपर हमला कर दिया.

पेट में मिले चाकू के गहरे घाव

वारदात को अंजाम देकर अंकित तो भाग गया, लेकिन नरेंद्र ने जैसे तैसे सोनू को उठाकर पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. अस्पताल के डॉक्टर महिपाल ने बताया सोनू के पेट में चार बार चाकू से वार किया गया है. इसकी वजह से उसका काफी खून बह गया. फिलहाल घावों पर आठ टांके लगाकर खून का रिसाव तो रोक दिया गया है, लेकिन अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पथरोटा पुलिस ने आरोपी अंकित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

रिपोर्ट: इन्द्रपाल सिंह कैरो, नर्मदापुरम

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY