Viral

मेड को एयर कूलर गिफ्ट कर भावुक हुआ परिवार, खुशी से गले लग गई महिला, वीडियो वायरल

Maid Reaction on Gift Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल छू लिया है। इस वीडियो में एक परिवार अपनी घरेलू सहायिका को एयर कूलर गिफ्ट करता नजर आता है।

मेड को एयर कूलर गिफ्ट कर भावुक हुआ परिवार, खुशी से गले लग गई महिला, वीडियो वायरल
मेड को एयर कूलर गिफ्ट कर भावुक हुआ परिवार, खुशी से गले लग गई महिला, वीडियो वायरल

वीडियो की खास बात यह है कि इसमें दिखने वाली सच्ची खुशी और अपनापन लोगों को भावुक कर रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को महज एक दिन में 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और सैकड़ों यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Coco & Chico 🐾 (@lifeofcocoandchico)

महिला ने मेड को एयर कुलर किया गिफ्ट

वीडियो में देखा जा सकता है कि मेड किचन में काम कर रही होती है, तभी घर की महिला उसे बुलाती है और कहती है, “बहन, तुम्हारे लिए कुछ है।” इसके बाद उसे एक कमरे में ले जाया जाता है, जहां उसके लिए एक बड़ा गिफ्ट रखा होता है। जब उसे पता चलता है कि यह एयर कूलर है, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता।

वह तुरंत अपनी मालकिन को गले लगा लेती है और उसके चेहरे की मुस्कान सब कुछ बयां कर देती है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि यह घरेलू सहायिका परिवार और उनके पालतू जानवरों का ध्यान अपने बच्चों की तरह रखती है, इसलिए यह छोटा सा तोहफा उसके लिए है।

ये खबर भी पढ़ें :

लोगों ने इसे इंसानियत और प्यार की मिसाल बताया

होने के बाद यूजर्स ने जमकर तारीफ की है। पर कई लोगों ने इसे इंसानियत और प्यार की मिसाल बताया। एक यूजर ने लिखा कि उसकी आंखों की चमक ही उसकी खुशी बता रही है, वहीं दूसरे ने कहा कि ऐसे पल बहुत कम देखने को मिलते हैं।

हालांकि कुछ यूजर्स ने अपने अलग अनुभव भी साझा किए, जहां उन्हें उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली। कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों को यह सिखाता है कि छोटी-छोटी खुशियां और सम्मान किसी के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला सकते हैं।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply