Thursday, April 23, 2026
Entertainment

Deepika Padukone Pregnancy: बेबी नंबर 2 ऑन द वे… दीपिका-रणवीर के घर फिर गूंजेगी किलकारी, बेटी दुआ ने दी खुशखबरी

Deepika Padukone Pregnancy: बॉलीवुड में इन दिनों एक बार फिर से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर चर्चा काफी बढ़ गई है. इंडस्ट्री का ये फेमस कपल जल्द ही दूसरे बच्चे का वेलकम करने वाला है. हाल ही में दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पर इस खबर को कंफर्म किया है. उन्होंने अपनी बेटी दुआ की फोटो शेयर की है, जो हाथ में प्रेंग्नेंसी टेस्ट किट लेकर बैठी है और उसका रिजल्ट पॉजिटिव है. लोग पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कपल को दूसरे बच्चे के लिए बधाई दे रहे हैं.

Deepika Padukone Pregnancy: बेबी नंबर 2 ऑन द वे… दीपिका-रणवीर के घर फिर गूंजेगी किलकारी, बेटी दुआ ने दी खुशखबरी
Deepika Padukone Pregnancy: बेबी नंबर 2 ऑन द वे… दीपिका-रणवीर के घर फिर गूंजेगी किलकारी, बेटी दुआ ने दी खुशखबरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली हैं, दीपिका पादुकोण ने जो तस्वीर शेयर की, उसमें उनकी बेटी दुआ बेहद क्यूट अंदाज में नजर आ रही है. फोटो में दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट दिखाई दे रही है, जिसका रिजल्ट पॉजिटिव है. इस फोटो के जरिए दीपिका ने बिना कुछ ज्यादा लिखे ही बड़ी खबर दे दी. इस पोस्ट को फैंस ने तुरंत समझ लिया और इसे बेबी नंबर 2 की अनाउंसमेंट मान लिया. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे बेहद प्यारा और क्रिएटिव तरीका बता रहे हैं.

लोग दे रहे हैं बधाई

दीपिका और रणवीर सिंह पहले से ही अपनी बेटी दुआ के साथ पेरेंटहुड को एंजॉय कर रहे हैं. दोनों अक्सर इंटरव्यू में भी पैरेंट बनने के अनुभव को खास बताते रहे हैं. अब दूसरे बच्चे की खबर सामने आने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है. कई यूजर्स ने लिखा कि दुआ बड़ी बहन बनने वाली है, तो कुछ ने इसे कपल के लिए नई शुरुआत बताया. इस पोस्ट पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने भी रिएक्शन दिया है. फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी कपल को बधाई देते नजर आए.

2018 में की थी शादी

दीपिका और रणवीर की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिना जाता है. दोनों ने साल 2018 में शादी की थी और उसके बाद से ही उनकी पर्सनल लाइफ पर फैंस की नजर बनी रहती है. दुआ ने 2024 में कपल की जिंदगी में दस्तक दी थी, अब दूसरे बच्चे की खबर ने उनकी फैमिली में खुशियों का माहौल और बढ़ा दिया है. फिलहाल कपल की ओर से ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन इस पोस्ट ने इतना जरूर साफ कर दिया है कि जल्द ही उनके घर एक और नन्हा मेहमान आने वाला है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply