सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
सुबह 4:30 बजे बजा अलार्म, लेकिन नहीं उठे टीवी एक्टर Anuj Thakur​ | शेयर बाजार की दिवाली पार्टी शुरू, निवेशकों ने हफ्ते के पहले दिन कमाए 8 लाख करोड़​ | श्रीलंका को हल्के में लेने की गलती नहीं करना! एक महीने के ब्रेक से पहले गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को दी ऐसी चेतावनी, जानिए क्या कहा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नौकरी दिलाने के बहाने नाबालिग को लाई दिल्ली, फिर 20 हजार में बुजुर्ग को बेचा… झारखंड में मानव तस्करी का खुलासा​

जल जंगल और प्रकृति खनिजों से संपन्न राज्य झारखंड में बेरोजगारी एक अभिशाप बन गई है. यही वजह है कि झारखंड के लोग खासतौर पर बच्चे और महिलाएं बड़ी आसानी से मानव तस्करी की शिकार हो जा रही है. ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला झारखंड के गुमला जिले में सामने आया है. यहां बीसुनपुर थाना […]

जल जंगल और प्रकृति खनिजों से संपन्न राज्य झारखंड में बेरोजगारी एक अभिशाप बन गई है. यही वजह है कि झारखंड के लोग खासतौर पर बच्चे और महिलाएं बड़ी आसानी से मानव तस्करी की शिकार हो जा रही है. ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला झारखंड के गुमला जिले में सामने आया है. यहां बीसुनपुर थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोरी को नौकरी का झांसा देकर दिल्ली ले जाया गया, फिर उसे राजस्थान के एक बुजुर्ग को महज 20 हजार रुपये में बेच दिया गया.

यह वारदात गांव की ही एक महिला ने उसे बेहतर जीवन के सुनहरे सपने दिखाकर अंजाम दिया. आरोप है कि बुजुर्ग इस बच्ची को महिला से खरीदने के बाद राजस्थान ले गया, जहां उसके शादी रचा ली. यही नहीं, उसने किशोरी को अपने घर में कैद कर लिया और रोज उसका यौन शोषण किया. वहीं जबजब लड़की ने इस उत्पीड़न का विरोध किया तो उसके साथ लातमुक्के और लाठीडंडे से बुरी तरह से मारपीट की गई.

ऐसे बची लड़की की जान

एक दिन मौका देखकर किशोरी ने हिम्मत से काम लिया और बुजुर्ग के चंगुल से छूटकर भाग निकली. वह राजस्थान से पहले दिल्ली पहुंची और फिर दिल्ली से रांची होते हुए रविवार को गुमला अपने घर पहुंच गई. यहां आने के बाद उसने परिजनों को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी. फिर परिजनों के साथ ही बिशुनपुर थाना पहुंच कर लिखित शिकायत दी है.

चार महीने पहले की है वारदात

पीड़िता ने बताया कि जुलाई महीने में जतरी उराव नामक महिला उसे नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली ले गई. वहां उसने सुनीता नामक महिला को सौंप दिया. फिर सुनीता उसे लेकर राजस्थान गई, जहां उसे ₹20 हजार में उसे बुजुर्ग को बेच दिया. बुजुर्ग के पास वह करीब तीन महीने रही. इस दौरान उसे बंधक बनाकर शारीरिक संबंध बनाया गया. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY