Wednesday, April 15, 2026
Sports

मुंबई इंडियंस को लगा तगड़ा झटका, रोहित शर्मा हुए IPL 2026 के इतने मैचों से बाहर, ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

Rohit Sharma: आईपीएल (IPL) की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन IPL 2026 में बेहद खराब रहा है. मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में इस सीजन 4 मैच खेले हैं और उन्हें 3 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस की टीम को अपने पहले मुकाबले में 13 साल बाद पहली बार जीत मिली थी, इस दौरान मुंबई इंडियंस ने केकेआर को हराया था.

मुंबई इंडियंस को लगा तगड़ा झटका, रोहित शर्मा हुए IPL 2026 के इतने मैचों से बाहर, ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह
मुंबई इंडियंस को लगा तगड़ा झटका, रोहित शर्मा हुए IPL 2026 के इतने मैचों से बाहर, ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

हालांकि इसके बाद लगातार 3 मैचों में मुंबई इंडियंस को शिकस्त का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस ने अपना पिछला मुकाबला आरसीबी (RCB) के खिलाफ खेला था, जहां उनकी टीम को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा है, इसके साथ ही हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम को बड़ा झटका लगा है.

Rohit Sharma की चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता

आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस के लिए पारी की शुरुआत करने मैदान में आए, लेकिन वो सिर्फ 13 गेंदों में 19 रन बनाकर वापस लौट गए. रोहित शर्मा आउट नही थे, उन्होंने दर्द की वजह से रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को 6वें ओवर के दौरान दाहिने हैमस्ट्रिंग में दर्द होने लगा और उन्होंने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया. मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा की कमी खली और अंत में उन्हें 18 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा.

ये खिलाड़ी ले सकता है Rohit Sharma की जगह

रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस आगे के मैचों में क्विंटन डी कॉक को मौका दे सकती है, वहीं इसकी वजह से मिचेल सैंटनर को भी बाहर बैठना होगा, क्योंकि कोई भी टीम आईपीएल में अपनी प्लेइंग 11 में सिर्फ 4 विदेशी खिलाड़ियों को ही शामिल कर सकती है.

इसी वजह से जब तक रोहित शर्मा पूरी तरह से फिट नही हो जाते, उनकी जगह पर क्विंटन डी कॉक और रयान रिकल्टन पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं, रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा की इंजरी ठीक होने में 8 से 10 दिन का समय लगेगा, ऐसे में वो अगले 3 मैचों से बाहर रह सकते हैं, हालांकि अभी तक मुंबई इंडियंस ने उनकी चोट पर कोई अधिकारिक बयान नही दिया है.

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply