सनातन धर्म में मां अन्नपूर्णा को अन्न, धनधान्य और सुखसमृद्धि की देवी मानी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मां अन्नपूर्णा की सच्चे मन से पूजा करने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है और सदैव परिवार पर माता की विशेष कृपा बनीं रहती है।

प्रत्येक वर्ष मार्गशीर्ष महीने में मां अन्नपूर्णा का 17 दिवसीय महाव्रत रखा जाता है। इस दौरान भक्त पूरे 17 दिनों तक माता की पूजाअर्चना करते हैं और सुखसमृद्धि की कामना करते हैं। आइए आपको बताते हैं साल 2026 में मां अन्नपूर्णा का महाव्रत कब से शुरु होगा और इसका धार्मिक महत्व क्या है?
कब से शुरू होगा मां अन्नपूर्णा का महाव्रत 2026?
इस साल 2026 में मां अन्नपूर्णा का 17 दिवसीय महाव्रत 29 नवंबर रविवार से शुरु होगा। वैसे यह व्रत 15 दिसंबर 2026 मंगलवार यानी चंपा छठ के दिन खत्म होगा। इन 17 दिनों में साधक को सुबह और शाम को मां अन्नपूर्णा की विशेष पूजा करनी होगी और वह भोग लगाकर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की जाती है।
अन्नपूर्णा महाव्रत की प्रमुख तिथियां
29 नवंबर 2026: मां अन्नपूर्णा के 17 दिवसीय महाव्रत का आरंभ।
15 दिसंबर 2026: चंपा छठ के दिन माता का विशेष श्रृंगार और नए अन्न का भोग लगता है।
16 दिसंबर 2026: श्रृंगार में अर्पित धान की बालियों का भक्तों में प्रसाद वितरण होता है।
23 दिसंबर 2026: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाती है।
क्यों 17 दिनों तक होती है मां अन्नपूर्णा की पूजा?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां अन्नपूर्णा माता पार्वती का ही एक स्वरुप है। मां अन्नपूर्णा संसार के सभी जीवों का पालनपोषक करती हैं और उन्हें भोजन प्रदान करती हैं। अन्न को जीवन का आधार माना गया है। इसलिए मां अन्नपूर्णा की पूजा में अन्न का विशेष महत्व माना जाता है।
इस व्रत को 17 दिनों तक रखा जाता है। साधक अपनी माता के प्रति श्रद्धा और समर्पण प्रकट करते हैं। देवी मां को इस व्रत में 17 गांठों वाला पवित्र धागा चढ़ाया जाता है, जो कि विशेष होता है। 17वें दिन जब व्रत का पारण किया जाता है, तो आप इस धागे को महिलाएं बाएं और पुरुष दाएं हाथ में पहन सकती हैं।
कैसे करें मां अन्नपूर्णा की पूजा?
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और घर के मंदिर की सफाई करें।
मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा या तस्वीर के सामने दीपक जलाएं।
माता को फूल, अक्षत, फल और मिठाई अर्पित करें।
इसके बाद मां अन्नपूर्णा की कथा पढ़ें या सुनें।
अब अपने श्रद्धा के अनुसार 17 गांठ वाला पवित्र धागा धारण करें।
शाम के समय मां अन्नपूर्णा की पूजा और आरती करें।
इस अवधि में आपके घर की रसोई साफसुथरी होनी चाहिए। सात्विक भोजन को जरुर बनाएं और भोजन करने से पहले भोग जरुर लगाएं।