डीजल इंजन वाली कारें अपनी अच्छी पावर और ज्यादा टॉर्क के लिए पसंद की जाती हैं. खासकर हाईवे पर लंबी दूरी तय करते समय या कार में ज्यादा लोग और सामान होने पर इनकी पावर काम आती है. वहीं, ऑटोमैटिक गियरबॉक्स होने से शहर के ट्रैफिक में बारबार क्लच दबाने की परेशानी भी नहीं रहती. हालांकि, 15 लाख रुपये से कम बजट में डीजल ऑटोमैटिक कारों के ऑप्शन अब काफी सीमित हैं. ऐसे में आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि आप इतने बजट में कौनकौन सी कार खरीद सकते हैं.

Kia Sonet
का डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट 10 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलता है. इसमें 1.5लीटर CRDi टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 114 bhp की पावर और 250 Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 6स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. इसमें 6 एयरबैग, ESC, हिल असिस्ट, TPMS, इलेक्ट्रिक सनरूफ और रियर AC वेंट जैसे फीचर्स हैं। हालांकि, शुरुआती वेरिएंट में टचस्क्रीन नहीं मिलती.
Tata Nexon
इसकी कीमत 10.87 लाख रुपये से शुरू होती है. में 1.5लीटर Revotorq डीजल इंजन मिलता है, जो 113.3 bhp पावर और 260 Nm टॉर्क देता है. इसमें 6स्पीड AMT गियरबॉक्स, पैडल शिफ्टर्स और तीन ड्राइव मोड मिलते हैं. कंपनी के मुताबिक, इसका माइलेज 24.08 kmpl है. इसमें 208 mm ग्राउंड क्लियरेंस, 382 लीटर बूट स्पेस, टचस्क्रीन, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, 6 एयरबैग और ESC जैसे फीचर्स हैं. इसे Bharat NCAP में 5स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.
Mahindra XUV 3XO
Mahindra XUV 3XO की कीमत 11.91 लाख रुपये से शुरू होती है. इस SUV में 1.5लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 115 bhp पावर और 300 Nm टॉर्क देता है. यह इस लिस्ट में सबसे ज्यादा टॉर्क देने वाली कार है. इसमें 6स्पीड AutoSHIFT+ AMT गियरबॉक्स मिलता है और दावा किया गया माइलेज 21.2 kmpl है. इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, 10.25 इंच टचस्क्रीन, 364 लीटर बूट स्पेस, 6 एयरबैग और 5स्टार Bharat NCAP रेटिंग मिलती है.
Hyundai Venue
Hyundai Venue में 1.5लीटर U2 CRDi डीजल इंजन दिया गया है, जो 114 bhp पावर और 250 Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. इसका ARAI माइलेज 17.9 kmpl है. फीचर्स में 10.25 इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, रियर AC वेंट और 6 एयरबैग शामिल हैं. इसकी कीमत: 11.94 लाख रुपये से शुरू होती है.
Kia Syros
Kia Syros में 1.5लीटर CRDi डीजल इंजन मिलता है, जो 114 bhp पावर और 250 Nm टॉर्क देता है. इसे 6स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इसमें पैडल शिफ्टर्स और तीन ड्राइव मोड भी मिलते हैं. इसकी खासियत स्लाइड और रिक्लाइन होने वाली पिछली सीटें हैं. इसमें 465 लीटर तक का बूट स्पेस, 10.25 इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, 6 एयरबैग और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं. इसकी कीमत: 12.76 लाख रुपये से शुरू होती है.