शनिवार, 28 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
परिसीमन बिल 2026 पर राष्ट्रपति की मुहर से संसद में हलचल तेज​ | विकेट न मिलने के बावजूद Jasprit Bumrah की लय बेहतरीन, कोच बोले- जल्द चटकाएंगे Wickets​ | DJ के गाने पर शादी समारोह में खूनी बवाल, 15-20 युवकों ने बारातियों को घेरकर पीटा; मच गई अफरा-तफरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

DJ के गाने पर शादी समारोह में खूनी बवाल, 15-20 युवकों ने बारातियों को घेरकर पीटा; मच गई अफरा-तफरी​

Moradabad News: उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना बदलने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया. काजीपुरा स्थित वेलकम रिसोर्ट में आयोजित समारोह में चमरौआ से बारात में शामिल होने आए हम्ज़ा नाम के युवक को कथित तौर पर 15 से 20 […]

Moradabad News: उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना बदलने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया. काजीपुरा स्थित वेलकम रिसोर्ट में आयोजित समारोह में चमरौआ से बारात में शामिल होने आए हम्ज़ा नाम के युवक को कथित तौर पर 15 से 20 युवकों ने घेर लिया और डंडों, कुर्सियों व झाड़ू से उसकी पिटाई कर दी. हमले में युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है.

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले वेलकम रिसोर्ट में शादी समारोह चल रहा था. इसी दौरान डीजे पर गाना बदलने को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पहले गालीगलौज हुई. माहौल बिगड़ता देख कई बाराती वहां से चले गए, लेकिन हम्ज़ा वहीं रह गया. आरोप है कि इसी दौरान करीब 15 से 20 युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी.

डंडों और कुर्सियों से पीटने का आरोप

पीड़ित परिवार के मुताबिक, हमलावरों ने हम्ज़ा को डंडों, कुर्सियों और झाड़ू से पीटा. इस दौरान उसके सिर में गंभीर चोट आई और शरीर पर भी कई जगह चोट के निशान पड़ गए. घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है. पीड़ित के पिता का कहना है कि वे हमलावरों को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते, क्योंकि वे दूसरे इलाके से शादी में शामिल होने आए थे. हालांकि, उनके मुताबिक घटना का वीडियो मौजूद है, जिससे आरोपियों की पहचान की जा सकती है.

पुलिस से कार्रवाई की मांग

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने कुंदरकी थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. परिवार ने मारपीट में शामिल युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुरादाबाद पुलिस की ओर से इस मामले में प्रतिक्रिया दी गई है. पुलिस ने बताया कि थाना प्रभारी कुंदरकी को जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. थाना प्रभारी ने भी पीड़ित पक्ष को नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के वीडियो और शिकायत के आधार पर आरोपियों की पहचान और मारपीट के कारणों की पुष्टि की जानी है. जांच के बाद ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY